हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pawan Singh Film: फिल्म 'हर हर गंगे' का मोशन पोस्टर आउट, मगरमच्छ लिए नजर आए पवन सिंह

विज्ञापन
Pawan Singh Film Har Har Gange Motion Poster Out

Pawan Singh Film Har Har Gange Motion Poster Out: हमेशा अपने किरदार से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं।

इस बार पवन अपने किरदार से भोजपुरी ही नहीं बल्कि पांच भाषाओं में लोगों के दिलों पर राज करेंगे। फैंस को पवन सिंह की फिल्म ‘हर हर गंगे’ का बहुत बेसब्री से इंतजार हैं। इस बीच अब फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के मोशन पोस्टर को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। साथ ही पवन की ये फिल्म केवल भोजपुरी सिनेमा में ही नहीं बल्कि 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

इसके साथ ही हर हर गंगे पैन इंडिया फिल्म होने जा रही है, जो हिंदी, तमिल, तेलुगू और बंगाली भाषा में भी रिलीज की जाएगी। फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आते ही वह वायरल हो गया है, साथ ही इस बार पवन का डंका केवल भोजपुरी सिनेमा तक ही नहीं बल्कि देशभर में देखने को मिलेगा।

और पढ़िए – Oscar 2023 Live Streaming India: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी ऑस्कर अवॉर्ड की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें भारत में कब, कहां और कैसे देख सकेंगे?

विज्ञापन
और पढ़िए – ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, फिल्म ने पहले दिन ही किया धुआंधार कलेक्शन इकट्ठा

एक्शन से नजर आए पवन सिंह

एक बार फिर से अपने एक्शन से पवन सिंह दर्शकों के दिलों में तहलका मचाते नजर आएंगे। साथ ही अगरल फिल्म के मोशन पोस्टर की बात करें तो फिल्म ‘हर हर गंगे’ के मोशन पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि मोशन पोस्टर में पवन ने खून से लथपथ मगरमच्छ कंधे पर ले रखा है।

इस फिल्म को अभय सिंह, एके पांडे और वाई आर वर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही पवन सिंह के अलावा इस फिल्म में स्मृति सिन्हा, अमित तिवारी, अरविंद अकेला कल्लू और अनुराधा सिंह जैसे नामी सितारे नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

फैंस को पसंद आ रहा फिल्म का पोस्टर

फैंस को फिल्म का पोस्टर बहुत ही पसंद आ रहा है। इसके साथ ही सभी फिल्म को देखने के लिए भी बहुत ही एक्साइटेड हैं। पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू को एक साथ फिल्म में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola