Renu Desai: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई ऐसे स्टार्स हैं, जो लाइमलाइट में आ ही जाते हैं. इस वक्त पवन कल्याण की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस रेनू देसाई चर्चा में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रेनू की चर्चा हो रही है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर क्या है मामला और रेनू क्यों चर्चा में हैं? आइए जानते हैं…
रेनू देसाई का फूटा गुस्सा
दरअसल, बीते दिन यानी सोमवार को अभिनेत्री रेनू देसाई उस समय सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने आवारा कुत्तों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना आपा खो दिया. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड पवन कल्याण और उनके बच्चों का जिक्र करने वाले ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई.
ट्रोलर्स को करारा जवाब
अब रेनू ने आज मंगलवार को एक और पोस्ट में ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. रेनू ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वो एक नाव में बैठी हैं और वाराणसी के घाट पर हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए रेनू ने इसके कैप्शन में लिखा कि मेरी रक्षा करने के लिए मेरे पास ना पिता हैं, ना मां, ना बड़ा भाई और ना पति.
क्या लिखा रेनू ने?
रेनू ने आगे लिखा कि बिना किसी गलती के आप सब मुझ पर जो नफरत बरसाते हैं, मैं उसे शांति से देवी और महादेव के साथ साझा करती हूं. मुझे पता है कि वे मेरा दर्द सुनते हैं और मेरे आंसू देखते हैं. इसके साथ उन्होंने स्माइल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की. इसके अलावा उन्होंने एक और भी कैप्शन लिखा है.
गुस्से से तमतमाईं पवन की एक्स वाइफ
रेनू ने लिखा कि मैंने कभी भी पब्लिक में अपने पर्सनल राइट्स के लिए लड़ाई नहीं लड़ी, लेकिन मैं तब तक चीखती-चिल्लाती रहूंगी जब तक हर कोई यह ना समझ जाए कि कुछ आक्रामक कुत्तों की गलतियों के लिए सभी निर्दोष कुत्तों को मारना गलत है. आप मेरे बारे में चाहे जितनी नेगेटिव और नफरत भरी बातें कर लें, लेकिन बस याद रखें कि मैं किसके साथ अपना दर्द और आंसू बांट रही हूं.
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की वो हीरोइन, जिनके रहे 3 अफेयर, पति ने भी छोड़ा, फिर मिली गुमनाम मौत
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines