Independence Day 2023: इस बार भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभक्ति से भरी फिल्में भी समय-समय पर रिलीज होती रहती है।
आने वाले समय में देशभक्ति से लबरेज कई फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…
यह भी पढ़ें- ‘तारा सिंह ने गर्दन तो पकड़ी, मगर प्यार से’….’पठान’ के विलेन ने सनी देओल पर यूं लुटाया प्यार
कब रिलीज होंगी देशभक्ति से भरी ये फिल्में
तेजस
एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म तेजस को लेकर खूब चर्चाओं में है। वहीं, ये फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में कंगना रनौत वायुसेना के पायलट तेजस गिल की जर्नी को जीवंत करती दिखेंगी।
ऐ वतन मेरे वतन
ये फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान अहम रोल प्ले करते नजर आने वाली है। फिल्म में एक कॉलेज की लड़की की कहानी है जो स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
पिप्पा
एक्शन से भरपूर ये पीरियड ड्रामा फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता द्वारा लिखित संस्मरण ‘द बर्निंग चैफीज’ पर आधारित है। इस फिल्म का नाम रूसी युद्ध टैंक पीटी-76 जिसे ‘पिप्पा’ नाम से भी जाना जाता है। फिल्म में 45वीं कैवलरी टैंक स्क्वॉड्रन के ब्रिगेडियरर बलराम सिंह मेहता की बहादुरी देखने को मिलेगी।
स्वातंत्र्यवीर सावरकर
फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर में रणदीप हुड्डा वीर सावरकर का रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं। ये फिल्म उन्हीं की बायोपिक है और इसके लिए रणदीप ने 26 किलो वजन भी कम किया है। हालांकि अभी इसके रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है।
सैम बहादुर
ये फिल्म इसी साल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म सैम बहादुर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक रहे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। इस फिल्म में विक्की कौशल मार्शल मानेकशॉ, अभिनेत्री सान्या माल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू और एक्टर फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते नजर आने वाली है।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines