Republic Day Bollywood Patriotic Movies on OTT: 26 जनवरी को पूरे देश में बडे़ ही धूमधाम से रीपब्लिक डे का जश्न मनाया जाएगा। इस खास मौके पर हर ओर देशभक्ति का माहौल होगा।
इस खास मौके पर अगर आप भी घर बैठे देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर आपको ये फिल्में देखने को मिल सकती हैं। तो चलिए बताते हैं कि आखिर रीपब्लिक डे पर कौन-कौन-सी फिल्में आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
1. भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया (Bhuj-The Pride Of India)
सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ जो साल 1971 में भारत और पाकिस्तान के युद्ध की कहानी पर आधारित है, यह फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी। बता दें कि इस मूवी में बॉलीवुड कलाकार संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही और एमी व्रिक लीड रोल में मौजूद हैं। यह एक शानदार फिल्म हैं, जिसे आप इस खास मौके पर देख सकते हैं।
और पढ़िए –‘मैं शाहरुख खान हूं, आपसे बात करना चाहता हूं’, असम के CM ने SRK के मैसेज पर दिया ये जवाब
2. राजी (Raazi)
‘राजी’ एक बेहद शानदार फिल्म है, जो देशभक्ति पर आधारित हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट का अहम किरदार है, जिसमें वो भारतीय जासूस का रोल अदा करती हैं। आलिया इसमें भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान अहम सुराग देश को पहुंचाने का काम करती हैं। अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
3. स्वदेश (Swadesh)
‘स्वदेश’ एक ऐसी देशभक्ति की फिल्म है, जिसे देखकर हर किसी के मन में देशभक्ति की भावना उठेगी। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान ने अहम रोल किया है। साथ ही फिल्म में एक ऐसे शख्स की कहानी है, जो अपने देश में तकनीक के आधार पर बदलाव लाता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।
4. मिशन मजनू (Mission Majnu)
‘मिशन मजनू’ सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म है, जो हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में भी एक भारतीय जासूस की कहानी हैं, जो भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय में पड़ोसी मुल्क में जाकर उनकी परमाणु हथियार की गतविधियों का पता लगाता है। सिद्धार्थ ने फिल्म में अहम रोल निभाया है और इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
5. शेरशाह (Shershaah)
देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली ‘शेरशाह’ बेहद शानदार फिल्म है, जिसमें सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध के हीरो और इंडियन आर्मी के जाबांज विक्रम बत्रा की कहानी पर आधारित है। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
और पढ़िए –Gandhi Godse- Ek Yudh: डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई में शिकायत दर्ज
6. उरी- द सर्किजल स्ट्राइक (Uri-The Surgical Strike)
साल 2016 में भारतीय सेना की ओर से पीओके में जाकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर आधारित एक्टर विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ भी ओटीटी पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आसानी से देख सकते हैं।
7. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (The Legend Of Bhagat Singh)
साल 2002 में रिलीज हुई सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘द लीजेंद ऑफ भगत सिंह’ भी एक शानदार फिल्म हैं, जिसमें अजय ने देश के सबसे फेमस स्वंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर दिखाया जाएगा।
8. रंग दे बसंती (Rang De Basanti)
‘रंग दे बसंती’ भी देशभक्ति पर आधारित एक शानदार फिल्म है, जिसमें आमिर खान का अहम रोल भी हैं। सुपरस्टार आमिर खान की यह फिल्म मल्टी स्टार फिल्म हैं, जिसमें भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदान को दर्शाया गया हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि आज के समय में कैसे यूथ स्वंत्रता सेनानियों के बालिदान को भूलती जा रही है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines