John Abraham Purchased New bungalow: जाने माने फ़िल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में अपना नया आशियाना बनाया है। यह नया आशियाना खार लिकिंग रोड पर है। इस ग्राउंड प्लस टू बंग्लो के लिए जॉन ने 75 करोड़ 7 लाख रुपए चुकाया है। 372 निर्मल भवन नाम का यह बंगला करीब 7722 वर्ग फीट में फैला है, जिसमें अभी 5416 वर्ग फीट निर्माण हुआ है।
बंगले की रजिस्ट्री गत 27 दिसंबर को हुई
इस प्रॉपर्टी के लिए जॉन अब्राहम ने 4 करोड़ 24 लाख रुपए स्टैंप ड्यूटी चुकाई है। इस प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 27 दिसंबर को हुई। यह बंगला जॉन अब्राहम ने प्रवीण नाथलाल शाह और उनके परिवार के लोगों से खरीदा है। बंगले की डील के लिए जॉन ने 70.8 करोड़ रुपये का एग्रीमेंट साइन किया था और स्टांप ड्यूटी के तौर पर 4.25 करोड़ रुपए की रकम चुकाई है।
बंगला मुंबई में प्राइम लोकेशन पर स्थित
अपनी एक्टिंग से जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। फिल्मों में अपने एक्शन का लोहा मनवाने वाले जॉन ने कभी कॉमेडी रोल तो कभी विलेन का दमदार किरदार निभाकर अपना अलग मुकाम बनाया है। यह संपत्ति अमेरिका के पेंसिल्वेनिया निवासी 81 वर्षीय प्रवीण नाथलाल शाह और उनके परिवार की थी। मुंबई में प्राइम लोकेशन पर स्थित बांद्रा, खार परिसर में कई इंडस्ट्रिलिस्ट और बड़े सेलिब्रेटी रहते हैं। यहां जमीन की कीमत एक से 1.50 लाख रुपये वर्ग फीट है। यहां अभिनेता आमिर खान और प्रीति जिंटा के भी फ्लैट हैं।
यह भी पढ़ें: मां के निधन से टूट गए यह मशहूर एक्टर, पोस्ट देख आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
2009 में एक प्राइम प्लॉट भी खरीदा था
सूत्रों के मुताबिक जॉन अब्राहम ने रियल एस्टेट में काफी निवेश किया है। इससे पहले जॉन ने एक पारसी फैमिली रतन शाह से 2009 में यूनियन पार्क इलाके में एक प्राइम प्लॉट खरीदा था। वहीं जॉन पहले से ही बांद्रा स्थित एक आलीशान फ्लैट के मालिक हैं। उनका घर दो मंजिलों में है यानी डुप्लेक्स है जिसमें दो फ्लैटों को एक-साथ मिलाकर डिज़ाइन किया गया है। उनके फ्लैट से समुद्र का नजारा दिखता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 से बाहर हुए Anurag Dobhal? Elvish Yadav के ट्वीट से मिला हिंट
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
12 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
12 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
14 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines