पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ को लेकर लगातार इंटरनेट पर चर्चा हो रही है। शो में पार्थ समथान बतौर न्यू एसीपी आयुष्मान के किरदार में एंट्री कर चुके हैं। शो के फैंस शो में एसीपी प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि जल्दी ही शिवाजी यानी एसीपी प्रद्युमन शो में फिर से अपने अंदाज में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं शो से जुड़े इस लेटेस्ट और बड़े अपडेट के बारे में…
पार्थ समथान ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो शिवाजी साटम के साथ नजर आ रहे हैं। पार्थ ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि पार्थ और शिवाजी दोनों साथ नजर आ रहे हैं और दोनों हाथ मिला रहे हैं। साथ ही दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हो रही है।
Parth samthaan
क्या बोले पार्थ?
वहीं, अगर इस पोस्ट के कैप्शन पर बात करें तो पार्थ ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि एसीपी प्रद्युमन Aka शिवाजी साटम के साथ शूटिंग करना बेहद मजेदार था और वो बहुत एंटरटेनिंग और शानदार इंसान हैं। पार्थ के इस पोस्ट और कैप्शन से लग रहा है कि जल्दी ही शिवाजी साटम शो में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर चैनल, शो या मेकर्स किसी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन समथान का पोस्ट यही इशारा कर रहा है।
शो में जल्द नजर आ सकते हैं शिवाजी?
गौरतलब है कि शो में शिवाजी साटम के जाने की खबरों से शो के फैंस ने नाराजगी जाहिर की और लोगों की डिमांड पर फिर से शो में शिवाजी हो रही है। शो में शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युमन का अपना एक अलग ही जलवा है और उनके डायलॉग भी बेहद कमाल के हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि एसीपी प्रद्युमन कब शो में नजर आएंगे?
यह भी पढ़ें- ‘खूब रो लिया है मैंने, लॉन्ग डिस्टेंस…’, क्या RJ Mahvash ने फिर Yuzi के लिए किया पोस्ट या इस बार कोई और?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines