टीवी के फेमस एक्टर पार्थ समथान 5 साल के बाद टीवी पर कमबैक कर चुके हैं। उन्हें 90 के पॉपुलर टीवी शो ‘सीआईडी’ में एसीपी आयुष्मान का किरदार प्ले कर रहे हैं। जब पार्थ की शो में एंट्री हुई थी, तो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एसीपी प्रद्युम्न को लेकर अपडेट आया था कि शो में उनकी कथित मौत हो गई है। हालांकि कहानी नया मोड़ लेगी और कहा जा रहा है कि एसीपी प्रद्युम्न जल्द ही सीआईडी का दोबारा हिस्सा बनेंगे। इस बीच पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम पर सीआईडी का हिस्सा बनने के लिए पोस्ट शेयर किया है, जिस पर लोगों ने प्यार लुटाया है।
पार्थ समथान ने लिखा इमोशनल पोस्ट
पार्थ समथान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सीआईडी की एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप के साथ उन्होंने अपना एसीपी आयुष्मान वाला लुक दिखाया है। पोस्ट के साथ पार्थ ने इमोशनल कैप्शन लिखा, ‘सबसे पॉपुलर, फेवरेट और सबसे लंबे वक्त तक चलने वाले शो- सीआईडी में एसीपी आयुष्मान का परिचय !!! ये शो हमेशा से हमारे बचपन और इंडियन टीवी का अभिन्न अंग रहा है। सभी के लिए फेमस डायलॉग के अलावा अधिकारियों का एक्सपीरियंस या महापुरुष बनना (एसीपी प्रद्युमन, दया और अभिजीत) इस शो ने यह सब देखा है।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘सीआईडी का हिस्सा बनना मेरे लिए वास्तव में एक आशीर्वाद है। इसके अलावा मैं 5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हूं। ईमानदारी से कहूं तो सीआईडी मेरे लिए ऐसा शो था जिसके बारे में मैंने सोचा ही नहीं था कि मैं इसका हिस्सा बनूंगी लेकिन फिर यही तो लाइफ है। हमेशा अप्रत्याशित और रहस्यमयी??? और मैं हमेशा अपने लिए उस अनियोजित रास्ते को अपना लेता हूं, चाहे वह केए हो या कसौटी। चलिए इस खूबसूरत जर्नी की शुरुआत करते हैं और कुछ केस को सुलझाते हैं।’
यह भी पढ़ें: आपकी क्यों सुलग रही है..’ अनुराग कश्यप के CBFC पर भड़कने की वजह क्या?
लोगों ने पोस्ट पर लुटाया प्यार
पार्थ समथान की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी प्यार लुटा रहे हैं। इस यूजर ने लिखा, ‘हमने टीवी पर वापसी के लिए लंबे समय तक इंतजार किया। ये स्पष्ट रूप से इसके लायक है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आपका स्वागत है। आपने यह कर दिखाया! एसीपी आयुष्मान।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘गंभीर लुक के साथ भूमिका को बखूबी निभाया है। हार्दिक बधाई रॉक।’
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines