पॉपुलर शो सीआईडी (CID) को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट आ ही रहा है। एसीपी प्रद्युमन का किरदान निभाने वाले एक्टर शिवाजी साटम हो या फिर हालिया एंट्री करने वाले अभिनेता पार्थ समथान हों… दोनों को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आ ही रहा है। इस बीच पार्थ समथान ने सीआईडी के सेट से बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी झलक दिख रही है।
पार्थ ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, समथान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पार्थ ने लिखा कि #BTS #SHOOT. वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो वीडियो में पार्थ के अलावा कई लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्थ एकदम फॉर्मल लुक में नजर आ रहे हैं और बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर रिएक्ट किया है।
Parth Samthaan
लोगों ने किया रिएक्ट
पार्थ के इस वीडियो के सामने आने के बाद इसे tellychakkar ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को देखने के लोगों ने इस पर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि वेलकम एसीपी आयुष्मान। दूसरे यूजर ने कहा कि पार्थ समथान, एसीपी आयुष्मान के रोल में। तीसरे यूजर ने कहा कि कोई पुराने एसीपी को रिप्लेस नहीं कर सकता। एक और यूजर ने कहा कि एसीपी प्रद्युमन की जगह कोई नहीं ले सकता।
क्या बोले यूजर्स?
एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमारा एसीपी ही बेस्ट था, वापस वही चाहिए शो में। एक और ने कहा कि ये एसीपी का रोल कर लेगा। एक अन्य ने लिखा कि रिजेक्टेड, एसीपी ओनली प्रद्युमन, कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। एक ने कहा कि न्यू एसीपी और उल्टी वाली इमोजी शेयर की है। एक और ने कहा कि आज के टाइम पर ये इरिटेट कर रहा है। एक और ने लिखा कि सीआईडी वाले पागल हो गए हैं। एक अन्य ने कहा कि पुराने एसीपी का इंतजार। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
Parth Samthaan
यह भी पढ़ें- Pawan Kalyan की वाइफ ने क्यों मुंडवाया सिर? क्या बेटे मार्क शंकर से जुड़ी है वजह?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
14 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
16 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
17 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines