सोनी टीवी का पॉपुलर शो ‘सीआईडी’ अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों को फिर से एंटरटेन कर रहा है। ये बात अलग है कि जब से मेकर्स ने एसीपी प्रद्युमन की मौत से जुड़ा पोस्ट शेयर किया और चर्चा हुई कि अब टीवी एक्टर पार्थ समथान इस किरदार को निभाएंगे तो फैंस को झटका लगा। उन्होंने पार्थ को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया और शिवाजी साटम जो दो दशक से एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभा रहे है, उन्हें शो में वापस लाने की मांग शुरू कर दी। अब फाइनली पार्थ समथान ने अपनी कास्टिंग पर हुई ट्रोलिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
मैं शिवाजी सर का फैन रहा हूं
इंडिया फोरम के साथ बातचीत में पार्थ समथान ने कहा, ‘ईमानदारी से कहना चाहूंगा कि मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ट्रोलिंग इतनी तेजी से होगी। मैं भी समझता हूं कि ये सब कहां से आ रहा है। मैं शिवाजी सर और मूल किरदारों का फैन रहा हूं। अगर मैं दर्शकों की जगह पर होता तो शायद किसी भी नए इंसान को इस तरह के किरदार में देखकर मैं भी ऐसा फील करता।’
यह भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack के बीच यूट्यूब से हटे ‘अबीर गुलाल’ के गाने, रिलीज पर भी रोक!
मैं उनकी जगह लेने नहीं आया
पार्थ समथान ने आगे कहा, ‘मैंने सीआईडी में एक अलग उद्देश्य के साथ शामिल होने आया हूं। ये कहानी के जरिए से पता चल जाएगा। मेरा शो में किरदार अलग इंसान के रूप में सामने आएगा। अभी आयुष्मान का दूसरे अधिकारियों के साथ रिश्ता नहीं है। ये तनाव खत्म नहीं होगा।’ एक्टर ने आगे कहा कि ‘शो में एक लीजेंड का किरदार अपनाना कभी आसान नहीं होता है। मैं यहां उनकी जगह लेने नहीं आया हूं। मैं विरासत का सम्मान करते हुए कुछ नया लेकर आया हूं।’
नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद
गौरतलब है कि सोनी टीवी का कल्ट शो बन चुका सीआईडी पिछले कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा था। 90 के दशक के लोगों का ये पसंदीदा शो बना रहा है। अब कई साल के बाद सीआईडी दूसरे सीजन के साथ टीवी पर लौट आया है। इस शो के एपिसोड सोनी लिव के अलावा नेटफ्लिक्स पर भी मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines