पॉपुलर शो सीआईडी (CID) में अभिनेता पार्थ समथान की एंट्री हो चुकी है। शो में पार्थ बतौर एसीपी आयुष्मान नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां शो में आने की खबरों से ही पार्थ को लेकर कहा जा रहा था कि दर्शक पार्थ को शो में नहीं देखना चाहते, तो वहीं, अब एसीपी आयुष्मान की एंट्री पर एक्टर को खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि, शो में एंट्री करते ही एसीपी आयुष्मान ने कुछ ऐसा करना शुरू कर दिया है, जिससे सीआईडी की टीम टूटने का डर फैंस को लग रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एसीपी आयुष्मान ऐसा क्या कर रहे हैं? आइए जानते हैं…
एसीपी आयुष्मान
दरअसल, सोनी टीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर शो के लेटेस्ट एपिसोड से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एसीपी आयुष्मान की एंट्री हो चुकी है और वो टीम से कह रहे हैं कि मैं एक ही चीज से इम्प्रेस होता हूं और वो है रिजल्ट्स। इसके बाद दया कहते हैं कि आप फिक्र ना करें, कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होंगे।
CID में आया नया मोड़
हालांकि, अगर आपने शो देखा है, तो आपको सब समझ में आ ही गया होगा, लेकिन अगर आपने शो नहीं देखा है, तो हम आपको बता देते हैं कि शो में एसीपी आयुष्मान, सीआईडी की टीम को किसी दूसरे केस को सॉल्व करने को कहते हैं। इसके बाद वो जब कार से ट्रैवल करते हुए ऑफिस जाते हैं, तो उन्हें किसी का फोन आता है। इस दौरान वो कहते हैं कि आस-पास कोई नहीं है, ब्यूरो जा रहा हूं।
क्या टूट जाएगी सीआईडी की टीम?
एसीपी आयुष्मान इस कॉल पर ही आगे कहते हैं कि हां, हां सब कुछ वैसे ही हो रहा है, जैसा हमने प्लान किया था। अभिजीत और दया, दोनों तड़प रहे हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके साथ हो क्या रहा है और इसी का फायदा हमें उठाना है। परेशान मत हो, सब वैसे ही होगा, जैसा हमने प्लान किया था। मेरी सोच वहां शुरू होती है, जहां इनका दिमाग चलना बंद हो जाता है।
आगे क्या होगा? देखना दिलचस्प
एसीपी आयुष्मान के इस बातचीत से लगता है कि वो शो में कुछ बड़ा करने आए हैं। उनकी एंट्री के तुरंत बाद इस तरह का रिएक्शन शो में नया मोड़ लाया है, साथ ही ये भी कि क्या उनकी इस प्लानिंग से सीआईडी की टीम टूट जाएगी? हालांकि, अब ये तो शो के आने वाले एपिसोड्स में ही पता लगेगा।
यह भी पढ़ें- ‘जा तुझे माफ किया…’, चहल संग डेटिंग रूमर्स के बीच RJ Mahvash ने ब्रेकअप को लेकर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines