Parineeti Chopra: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अक्सर अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती हैं। जी हां, आज यानी 12 अप्रैल को एक्ट्रेस और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस फिल्म में मशहूर पंजाबी सिंगर ‘अमर सिंह चमकीला’ की कहानी को दिखाया गया है। हालांकि इस फिल्म में काम करना परिणीति के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने इसके लिए कितनी मेहनत की है?
‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए परी ने की खूब मेहनत
ये तो सभी जानते हैं कि परिणीति अपनी फिल्मों के लिए जी तोड़ मेहनत करती हैं। अब अगर ‘अमर सिंह चमकीला’ की ही बात करें तो इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने एक-दो नहीं बल्कि कई किलो वेट गेन किया है। जी हां, हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने इसका खुलासा भी खुद ही किया है। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में परिणीति अमरजोत कौर के किरदार में नजर आ रही हैं। इस किरदार के लिए एक्ट्रेस ने 15 किलो बजन बढ़ाया है।
एक्ट्रेस ने बढ़ाया इतना वजन
जी हां, हाल ही में कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो में एक्ट्रेस ने इसका खुलासा भी किया है। परी ने कहा है कि किसी भी फिल्म या बायोपिक में अपने जैसा दिखने को कोई मतलब नहीं और इसलिए मैंने तुरंत अमरजोत के किरदार में ढलने की कोशिश की और इसके लिए इम्तियाज ने मुझे खूब परांठे भी खिलाए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस फिल्म में मैं बिल्कुल अमरजोत कौर के जैसा दिखना चाहती थी और इसलिए मैंने 15 किलो वजन बढ़ाया।
ओटीटी पर आ चुकी है फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’
बता दें कि फैंस को इस फिल्म के स्ट्रीम होने का बेसब्री से इंतजार था और अब ये ओटीटी पर आ चुकी है। फिल्म में ना सिर्फ परी बल्कि दिलजीत ने भी खुद को अमर सिंह के किरदार में ढाला है, जो उनके लुक्स देखकर साफ पता लग रहा है।
यह भी पढ़ें- Pushpa 2 के आने से पहले ही डरा Singham 3! क्या Ajay Devgn-Allu Arjun की फिल्म में नहीं होगा टकराव?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines