हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राघव-परिणीति के रिश्ते पर AAP सांसद ने लगाई मुहर, संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर लिखा शुभकामना संदेश

विज्ञापन
Raghav Chadha Parineeti Chopra Relationship

Raghav Chadha Parineeti Chopra Relationship: एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा डिनर पर एक साथ दिखे तो हर तरफ दोनों की डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बन गई।

रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि परिणीति और राघव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही बातें होने लगी कि दोनों जल्द शादी भी करने वाले हैं। हालांकि इन खबरों को लेकर परिणिति और राघव ने कोई जबाव नहीं दिया। इन चर्चाओं के बीच अब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट से दोनों के रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

और पढ़िए – FIR Against Taapsee Pannu: तापसी पन्नू पर सनातन धर्म की छवि को ठेस पहुंचाने का आरोप, इंदौर में दर्ज हुई शिकायत

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1640643242487062529?cxt=HHwWgoCx-cSV3sQtAAAA

विज्ञापन

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दी बधाई

संजीव अरोड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- “मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को दिल से मुबारकबाद देता हूं, उनके एक होने को खूब प्यार और खुशियां मिले, मेरी तरफ से शुभकामनाएं.” संजीव अरोड़ा के इस ट्वीट पर लोगों ने अब अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं।

राजनीति को लेकर सवाल कीजिए, परिणीति को लेकर नहीं- राघव

बता दें कि कुछ दिनों पहले राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को पहली बार एक साथ रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया। इसके बाद हर तरफ दोनों के रिश्तों को लेकर कयास लगाए जाने लगे। बाद में राघव चड्ढा ने संसद के बाहर परिणीति को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि राजनीति को लेकर सवाल कीजिए, परिणीति को लेकर नहीं।

विज्ञापन
और पढ़िए – Ram Charan Birthday: पति के जन्मदिन पर उपासना ने शेयर की खास तस्वीरें, कुछ इस अंदाज में दिखे राम चरण

जल्द हो सकता है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका 

रिपोर्ट्स के अनुसार बहुत जल्द परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका हो सकता है। साथ ही दोनों के परिवारवाले भी इस रिश्ते को लेकर बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं बल्कि दावा तो यहां तक किया जा रहा है कि परिणीति और राघव के परिवार के बीच शादी पर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि शादी में वक्त लगने की बात कही जा रही है क्योंकि परिणीति और राघव दोनों ही अपने-अपने कामों में व्यस्त हैं।

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola