बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में बनी हैं जो सिनेमाघरों में तो फ्लॉप साबित रही लेकिन ओटीटी पर आते ही ये फिल्में नंबर 1 पर ट्रेंड होने लगीं. आज हम ऐसी ही एक फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो इस साल रिलीज हुई और सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई. इसके साथ ही अब इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया है और ये पहले नंबर पर ट्रेंड हो रही है. इस मूवी में आपको नॉर्थ और साउथ की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘परम सुंदरी’ है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी परम नाम के एक अमीर लड़के से शुरू होती है. परम अपने पिता के बिजनेस को जॉइन ना करके अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहता है. वहीं एक दिन परम को एक डेटिंग ऐप के स्टार्टअप का आइडिया मिलता है. ‘सोलमेट्स’ नाम के डेटिंग ऐप में परम दिलचस्पी दिखाता है लेकिन इस ऐप में इनवेस्ट करने के लिए वो अपने पापा से पैसे की मदद मांगता है. परम के पापा उसके सामने एक बड़ी शर्त रख देते हैं. परम के पापा कहते हैं कि जब वो इस ऐप से अपने सोलमेट को ढूंढकर मिलवाएगा तो वो उसके बिजनेस में इनवेस्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor में कैसे दिखी श्रीदेवी की झलक? साड़ी से है खास कनेक्शन
ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर
बिजनेस विजन को सही साबित करने के लिए परम अपनी किस्मत आजमाता है और ऐप के जरिए उसका मैच एक केरल की थेक्केपट्टू सुंदरी दामोदरन पिल्लई नाम की लड़की से होता है. सुंदरी केरल में अपने पुश्तैनी घर को होमस्टे में बदलकर बिजनेस करती हैं. उनके होमस्टे में परम भी जाकर रहने लगता है और सुंदरी से अपनी बॉन्डिंग बढ़ाना शुरू कर देता है. इस दौरान कई कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. इस फिल्म का क्लाइमेक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: Param Sundari ने दूसरे दिन इन 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, देखें लिस्ट में किस-किसका नाम?
फिल्म की कास्ट
‘परम सुंदरी’ की कास्ट की बात करें तो इसमें जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी और इनायत वर्मा भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. तुषार जलोटा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सचिन-जिगर ने म्यूजिक दिया है. फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे. परम सुंदरी का ‘परदेसिया’ गाने को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया, इस गाने को सोनू निगम ने गाया है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines