Parag Tyagi Emotional Post: एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला के निधन को एक महीना पूरा हो गया है। पिछले महीने 27 जून को एक्ट्रेस का कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद से एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी टूट गए हैं। वह अक्सर ही शेफाली को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर करते हैं। शेफाली के निधन को एक महीना पूरा हो जाने के बाद पराग त्यागी ने फिर से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
पराग त्यागी ने शेयर किया पोस्ट
पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेफाली जरीवाला और पेट डॉग सिंबा की तस्वीरों से बना कोलाज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने डॉग के साथ वक्त बिताते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘सिंबा मां से, यूनिवर्स की सबसे प्यार मां के लिए। परी अपने छोटे से सिंबा से सबसे ज्यादा प्यार करती है और सिंबा अपनी मां से भी। आज एक महीना हो गया है। सिंबा ने तुम्हें फिजिकली नहीं देखा लेकिन वह तुम्हारी प्रेजेंस को अपने आसपास महसूस करता है।’
एक्टर ने आगे लिखा, ‘सिंबा तुम्हारे प्यार, तुम्हारी प्रेजेंस और तुम्हारे स्नेह को अपने चारों तरफ फील कर पाता है। मां, खुश रहो, धन्य रहो। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता हूं। प्रेयर करते रहो और मेरी मां से प्यार करते रहो। सभी प्यारे दोस्तों को खूब सारा प्यार। सिंबा जरीवाला त्यागी।’
यह भी पढ़ें: Shefali Jariwala की याद से बाहर नहीं निकल पा रहे Parag Tyagi, अब किया ये नेक काम
पहले भी शेयर कर चुके इमोशनल पोस्ट
शेफाली जरीवाला की याद में पराग त्यागी पहले भी इमोशनल पोस्ट शेयर कर चुके हैं। उन्होंने सिंबा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह एक्ट्रेस के जाने के बाद की सारी रस्मों को निभाते हुए देखा गया था। पराग त्यागी ने बताया था कि सिंबा अपनी मां के लिए सारी रस्मों में हिस्सा ले रहा है। इसके अलावा वह शेफाली के लिए कई बार इमोशनल पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने पेड़ लगाते हुए वीडियो शेयर किया था और बताया था कि शेफाली जरीवाला को नेचर से बेहद प्यार था।
घर में कैद किए प्यारे मोमेंट
पराग त्यागी ने बीते दिन भी एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में शेफाली जरीवाला, सिंबा और उनके कई सारे मोमेंट थे, जिन्हें उन्होंने अपने घर की दीवारों पर फोटो के रूप में संजोया हुआ है। इसके साथ में उन्होंने फैंस को धन्यवाद दिया था जिन्हें एक्टर और सिंबा की काफी चिंता है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
2 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
6 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines