Pankaj Udhas: बीते दिन मशहूर ‘गजल सम्राट’ पंकज उधास की जादुई आवाज हमेशा के लिए गुम हो गई। पंकज के निधन से फैंस से लेकर पूरी इंडस्ट्री मायूस हो गई। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। बता दें कि कैंसर की वजह से पंकज उधास का निधन हुआ है। लंबे टाइम से पंकज बीमार चल रहे थे। वहीं, अब पंकज के करीबी दोस्त और मशहूर सिंगर अनूप जलोटा ने पंकज की बीमारी के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
मैंने अपने अजीज दोस्त को खो दिया- अनूप
‘गजल सम्राट’ पंकज उधास के निधन पर शोक जाहिर करते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि लोगों ने सिर्फ पंकज उधास को खोया है, लेकिन मैंने अपने सबसे अजीज दोस्त को खोया है। हमारी दोस्ती बीते 45 सालों से थी और हम दोनों साथ में बेहद खूबसूरत शामें बिताते थे। बीते दिनों को याद करते हुए अनूप ने कहा कि वो टाइम ही अलग था और उस समय मैं, पंकज और तलत अजीज बहुत करीब थे।
5-6 महीनों से पंकज की बीमारी के बारे में जानते थे अनूप
अनूप ने आगे कहा कि पंकज बेहद ही शानदार इंसान थे। अपनी लाइफ में उन्होंने कई कैंसर मरीजों की मदद की, लेकिन जिस इंसान ने इतने सारे कैंसर मरीजों की मदद की, उसी कैंसर ने उधास की जान ले ली। उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर था और मुझे ये बीते 5-6 महीनों से पता था। अनूप ने बताया कि बीते 2 से 3 महीनों से उन्होंने मुझसे बात करना भी बंद कर दिया था। मुझे लगा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और मैं बेहद दुखी हूं कि कैंसर ने ही उनकी जान ले ली।
पंकज, अनूप और तलत की जोड़ी बेहद मशहूर
इसके आगे अनूप ने बताया कि मैं लगातार उनकी बेटी के संपर्क में हूं। सोशल मीडिया पर भी अनूप ने अपने अजीज दोस्त को खोने का दुख जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने आईएएनएस से भी बात की और अपनी, पकंज और तलत की तिकड़ी टूटने पर अपने विचार रखें। बता दें कि इन तीनों की जोड़ी बेहद मशहूर थी और ये अपनी आवाज से हर किसी के दिल में उतर जाते हैं। पंकज, अनूप और तलत ने साथ में कई संगीत कार्यक्रम किए है।
यह भी पढ़ें- जब गजल सम्राट ने ‘चिट्ठी आई है’ गाने से कर दिया था इनकार, Pankaj Udhas ने खुद बताई थी दिलचस्प कहानी
संबंधित खबरें
Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
28 mins agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
13 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
15 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
17 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
18 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
19 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
20 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
20 hrs agoLIVE: कनिका सदानंद की मां का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines