Pankaj Tripathi-Mukesh Ambani: अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज के टाइम में लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। इन दिनों पंकज अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर चर्चा में बने हैं।
इस बीच अब अभिनेता अपने बयान को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने मुकेश अंबानी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा?
यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS डॉ. राम गोपाल नायक? जिनपर बन सकती है 12वीं फेल के IPS मनोज शर्मा जैसी बॉयोपिक
सिनेमा ने एक स्टीरियोटाइप कायम कर दिया- पंकज
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड में दिखावे के आधार पर रूढ़िवादी सोच को लेकर कई खुलासे किए। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिनेमा ने एक स्टीरियोटाइप कायम कर दिया है, जिससे लगता है कि एक डॉक्टर ऐसा होगा तो इंजीनियर इस तरह का होगा। उन्होंने कहा कि फिल्मों के लिए फीचर्स मायने रखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में हम कितनी बार किसी फिल्मी डॉक्टर को एम्स में देखते है। हालांकि बीते जमाने की फिल्मों में रूढ़िवादिता होती थी और अब टाइम बदल गया है।
मुकेश अंबानी पर क्या बोल गए पंकज त्रिपाठी?
इसके आगे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि अगर मुकेश अंबानी बिजनेसमैन नहीं होते और वो ऑडिशन के लिए जाते, तो कोई भी उन्हें अमीर आदमी का रोल नहीं देता, ऐसा इसलिए क्योंकि वो इस तरह के नहीं दिखते। उन्होंने आगे कहा कि फिल्मों में हीरो धीरे से मुस्कुराता है और विलेन बहुत जोर से, लेकिन अगर असल जिंदगी की बात करें तो हकीकत में खुल के हंसने वाला इंसान ही साफ और नेक दिल का होता है।
कई फिल्मों में किया काम
बता दें कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘फुकरे’, ‘मसान’ ‘बरेली की बर्फी’, ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘स्त्री’ जैसे कई अलग-अलग फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। इन दिनों अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में बिजी है। बहुत जल्द ये फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आएंगी।
क्या है इस फिल्म की कहानी?
अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में बटेश्वर के उस बच्चे की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक कवि होने के साथ-साथ एक राजनेता भी होता है। दरअसल, ये फिल्म अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित होगी। निर्देशक रवि जाधव के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 hr ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
7 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
8 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines