Pankaj Tripathi Dedicates His First National Award Win To Late Father: हाल ही में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हुआ है। पिता के जाने से एक्टर बेहद दुखी है और खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं।
इस बीच अब बीते दिन यानी 24 अगस्त को नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन किया गया, जिसमें अभिनेता ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया है।
यह भी पढ़ें- Dream Girl 2 Movie Review: पूजा के इमोशन और रोमांस ने जीता चाहने वालों का दिल, यहां पढ़ें रिव्यू
‘मिमी’ के लिए पंकज त्रिपाठी ने जीता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार
69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विनर्स की घोषणा बीते दिन की गई है, जिसमें पंकज त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। एक्टर ये अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘मिमी’ के लिए दिया गया है। इस फिल्म में उन्होंने एक टैक्सी ड्राइवर का रोल प्ले किया था। वहीं, अब पंकज त्रिपाठी ने अपने जीता का श्रेय अपने पिता को देते हुए बेहद भावुक बयान दिया है।
एक्टर ने दिवंगत पिता का समर्पित किया अवॉर्ड
पंकज त्रिपाठी ने 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। इस अवॉर्ड को एक्टर ने अपने दिवंगत पिता पंडित बनारस तिवारी को समर्पित किया है। साथ ही एक्टर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि- पंकज त्रिपाठी ने अपने पिता को याद किया है। उनके पिता का निधन कुछ दिन पहले ही हुआ है। 99 साल की उम्र में एक्टर के पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
वे मेरे लिए बहुत खुश होते- पंकज
इसके साथ ही पंकज ने याद किया कि जब उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों में ‘विशेष उल्लेख’ योग्यता से सम्मानित किया गया था। अभिनेता ने कहा कि “दुर्भाग्य से यह मेरे लिए नुकसान और शोक का दौर है। अगर बाबूजी आसपास होते तो वे मेरे लिए बहुत खुश होते। जब मुझे पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार का उल्लेख मिला, तो उन्हें बहुत गर्व और प्रसन्नता हुई।
मैं आज जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं- पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दिवंगत पिता के आशीर्वाद से ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। एक्टर ने कहा कि- “यह राष्ट्रीय पुरस्कार मैं उन्हें और उनके जज्बे को समर्पित करता हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं। इस समय के कारण मेरे पास शब्द नहीं हैं लेकिन मैं खुश हूं और टीम का आभारी हूं। कृति ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार भी जीता है, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।”
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
20 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines