Pankaj Dheer Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. ‘महाभारत’ से कर्ण का किरदार निभाकर फेमस हुए पंकज धीर 68 की उम्र में कैंसर की जंग हारकर दुनिया को अलविदा कह गए. उनके जाने से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. पंकज धीर टीवी से लेकर फिल्मों तक पहचान बना चुके थे. वहीं पंकज धीर के जाने से इंडस्ट्री में उनकी कमी हमेशा खलने वाली है. अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग से ऑडियंस को दीवाना बनाने वाले पंकज धीर की यादें हमेशा उनके फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी.
करीबी दोस्त ने की पुष्टि
बॉलीवुड के गलियारों से आई इस दुखद खबर से पंकज धीर के फैंस और उनके फ्रेंड्स भी गहरे सदमे में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दुखद खबर की सूचना महाभारत में उनके साथ काम करने वाले एक्टर फिरोज खान ने दी है. फिरोज खान ने महाभारत में अर्जुन का रोल निभाया था. पंकज धीर के साथ फिरोज खान का रिश्ता भी काफी गहरा था. अब पंकज धीर के जाने से फिरोज खान पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है.
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर-कॉमेडियन Raju Talikote का हुआ निधन, साउथ सिनेमा में पसरा मातम
इन फिल्मों में किया काम
पंकज धीर महाभारत से फेमस हुए थे और बाद में उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा. एक्टर ‘सनम बेवफा’, ‘सड़क’, ‘सोल्जर’, ‘बादशाह’, ‘टार्जन: द वंडर कार’, ‘अंदाज’, ‘जमीन’, और ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ जैसी फिल्मों में काम कर सुर्खियां बटोरी थी. पंकज धीर के बेटे निकेतन धीर भी इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं.
यह भी पढ़ें: कौन थे Veer Sharma? घर में आग लगने से भाई के साथ हुई दर्दनाक मौत
माइथोलॉजिकल टीवी शोज का रहे हिस्स
साल 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत के साथ-साथ पंकज धीर और भी कई मामाइथोलॉजिकल टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. इनमें ‘चंद्रकांता’ और ‘द ग्रेट मराठा’ जैसे शो भी शामिल हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके बेटे निकेतन धीर की वाइफ भी जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस हैं. उनका नाम कृतिका सेंगर हैं.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines