Panchayat 3 Review: (By: Ashwani Kumar) ‘पंचायत 3‘ (Panchayat 3) ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। 8 एपिसोड की इस कहानी में आपको भरपूर पॉलिटिक्स देखने को मिलेगी। फुलेरा की इस राजनीति में विधायक से लेकर सांसद तक उलझे हुए हैं। इन तीनों सीजन ने एक बात तो साफ कर दी भव्य सेट, बड़े स्टार्स या ग्रैंड प्रमोशन नहीं बल्कि एक दमदार कहानी ही फिल्म या सीरीज हिट होने के लिए काफी है। ‘पंचायत’ में आपको असली भारत दिखाई देगा जहां सारी सुख सुविधाओं से दूर लोग अपने स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। इस कहानी में आपको सचिव जी यानि अभिषेक का किरदार शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेस’ की याद दिला देगा।
महिला सशक्तिकरण का मतलब सिखाएगी ‘पंचायत 3’
इसमें शहर से एक लड़का सचिव बनकर सिर्फ इसलिए आता है कि वो समय निकालकर पढ़ाई करेगा और जिंदगी में आगे बढ़ जाएगा। लेकिन यहां न सिर्फ उसकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं बल्कि वो लोगों के प्यार और आदर से बंध जाता है। वहीं, कहानी में पति और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती मंजू देवी की कहानी भी इंस्पायरिंग है जो खुद को आत्मनिर्भर बनाती हैं। नए सीजन में मंजू देवी को उनकी बेटी रिंकी बांस पकड़ाती हैं, जिसके साथ वो कबूतर पालने वाले बम बहादूर के साथ खड़ी होती हैं। ये देखकर ही आपको महसूस होगा कि असली महिला सशक्तिकरण कपड़ों या शिक्षा से नहीं बल्कि सोच से होता है।
इस बार दिखेगा राजनीतिक षड्यंत्र
ये सीजन काफी इमोशनल होने वाला है। पिछले सीजन में आपने देखा था कि उप-प्रधान प्रहलाद का सैनिक बेटा शहीद हो गया था। इस सीन पर लोगों के आंसू निकल आए थे। इस बार भी प्रहलाद की चुप्पी और उसकी उदासी आपका दिल झकझोर देगी। जब मंजू देवी- प्रहलाद से कहती हैं ‘समय से पहले कोई नहीं जाएगा…’ तो ये सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। वहीं, बनराकस भूषण और उसकी पत्नी फुलेरा गांव को जिस तरह से राजनीति के नाम पर फुलेरा गांव को बांटते हैं वो सारी कहानी गढ़ता है। पंचायत के तीसरे सीजन में राजनीति, थ्रिल, एक्शन और सस्पेंस सब एक साथ दिखाई देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Aamir Khan के बेटे की डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज, Junaid Khan या Jaideep Ahlawat किसका लुक है दमदार?
दिखेगी सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी
इस बार फाइट सीन को री-क्रिएट किया गया है। इस बार सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी भी छिप-छिपकर आगे बढ़ रही है। ‘पंचायत 3’ के क्लाइमेक्स में अगले पंचायत चुनावों पर छोड़ा गया है जिसकी वजह से लोग सीजन 4 के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं, बात अगर एक्टिंग की करें तो नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, जितेन्द्र कुमार, फैसल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर, पंकज झा और अशोक पाठक तक सभी के किरदार दमदार दिखाई दिए हैं।
पंचायत सीजन 3 को 4 स्टार।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
9 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
33 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
35 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines