Omer Nadeem Alleged Sonu Nigam: सोनू निगम हिंदी सिनेमा के बेहतरीन गायकों में से एक हैं। उनके गाने पुराने गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं, वहीं सिंगर आज भी अपनी आवाज का जादू लोगों के बीच चला रहे हैं। उनके गाए गाने लोगों के दिलों में बसते हैं। हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे लोगों के बीच पसंद किया जा रहा है। लेकिन अब इस गाने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर और राइटर ओमैर नदीम ने उनपर बड़ा आरोप लगा दिया है। उनका कहना है कि सिंगर ने गाना कॉपी किया है।
किस गाने के कॉपी है सोनू का गाना
बता दें कि सोनू निगम का गाना ‘सुन जरा’ बीते 2 दिसंबर को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसी गाने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर ओमैर नदीम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि यह गाना उनके सॉन्ग ‘ऐ खुदा’ से कॉपी किया गया है। बता दें कि वीडियो में सिंगर ने अपना और सोनू निगम दोनों की क्लिप शेयर की है और यह बड़ा आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल लेवल पर SRK की ‘जवान’ का जलवा, बनी Aastra Award में नॉमिनेट होने वाली इकलौती भारतीय फिल्म
‘क्रेडिट तो दीजिए’
इसके साथ कैप्शन में सिंगर ने लिखा, ‘मैं अपनी जिंदगी में एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया हूं, जहां इन चीजों के बारे में जरा भी परवाह नहीं कर सकता लेकिन हां, अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो कम से कम ओरिजिनल ट्रैक को क्रेडिट दीजिए, और अगर आप इससे बचना चाह रहे हैं तो ऐसा चालाकी से करें। मैं सोनू निगम का बहुत बड़ा फैन हूं, पर रियल रहिए।’
यूट्यूब पर मिले इतने व्यूज
ओमैर नदीम ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बताया गया है यह गाना 2009 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 5 लाख 40 हजार व्यूज हैं। वहीं सोनू निगम के गाने की बात करें तो इसपर 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस गाने को लिरिक्स एक्टर से फिल्म क्रिटिक बने कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने लिखे हैं।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
12 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
13 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
18 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines