Atif Aslam Got Angry: आतिफ असलम का नाम उन गायकों की लिस्ट में शामिल है, जिनके चाहने वाले पाकिस्तान से लेकर भारत में भी हैं। दोनों देशों के बीच में चाहे कितनी भी खाईयां हों, लेकिन कला की कोई जाति और धर्म नहीं होता है। यही वजह है कि दोनों मुल्कों में उनको पसंद किया जाता है। हाल ही में एकबार फिर से आतिफ असलम चर्चा में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में उनके साथ चौंकाने वाली घटना हुई है, जिसके बाद सिंगर ने अपना आपा खो दिया और बीच में ही गाना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: 500 करोड़ की दहलीज पर पहुंचने वाली है Leo, Ganpath का निकला दम
एक शख्स ने की नोटों की बारिश
दरअसल हुआ यूं कि आतिफ असलम अमेरिका के एक कॉन्सर्ट में पर फॉरफॉर्म कर रहे थे। ऐसे में वहीं चलते कॉन्सर्ट में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि सिंगर ने परफॉर्म करना बंद कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग उनपर नोटों की बारिश करते दिख रहे हैं। यह देखने के बाद आतिफ गाना रोक देते हैं।
यूजर्स ने रखी अपनी राय
सिर्फ इतना ही नहीं सिंगर ने बीच कॉन्सर्ट में उस शख्स की जमकर डांट भी लगाई। सिंगर ने कहा, मेरे दोस्त, मुझ पर पैसे बरसाने के बजाय, आप इसे दान कर सकते हैं। मैं जानता हूं कि आप अमीर हैं, लेकिन पैसे बरसाने को अपमानजनक माना जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी-अपनी राय रख रहे हैं कोई इसे सही बता रहा है तो वहीं कोई सिंगर पर ही उंगली उठा रहा है।
इससे पहले भी हुईं ऐसी घटनाएं
इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जब प्रशंसकों ने अति कर दी और कलाकारों पर अनाप-शनाप आरोप लगाए। अगस्त में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक महिला फैन ने टेलर स्विफ्ट पर अपना ब्रेसलेट फेंक दिया था। एक अन्य घटना में एक प्रशंसक ने कार्डी बी पर पेय पदार्थ गिरा दिया जिसके बाद गायिका ने अपना माइक उस प्रशंसक पर पटक दिया। वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर भी एक महिला ने ब्रा फेंक दी थी। ऐसा ही एक वाकया अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट के दौरान हुआ था जिसमें एक महिला फैन ने सिंगर का हाथ खींचकर उन्हें चोट पहुंचाई थी।
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
26 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
48 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines