Pakistani Singer Atif Aslam Bollywood Comeback: इंडिया और पाकिस्तान के बीच फासले शरू से ही हैं लेकिन पुलवामा अटैक के बाद तो दोनों देशों में जो दूरियां आई हैं उन्हें कम होने में अभी वक्त लगेगा। लेकिन लगता है इसकी शुरआत हो चुकी है और जल्द ही एक बार फिर पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है। दरअसल, पाकिस्तानी आर्टिस्ट से इंडिया में बैन हटने के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर सिंगर आतिफ असलम (Atif Aslam) एक फिर बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं इस तरह की खबरें अब बॉलीवुड गलियारों में शोर मचा रही हैं। करीब 5 साल बाद उनके बॉलीवुड गाने सुनाई देंगे ये खबर अब फैंस को एक्साइटेड कर रही है।
यह भी पढ़ें: आसान नहीं टीवी शोज की शूटिंग, Manisha Rani ही नहीं ये सेलेब्स भी हो चुके हैं बीमार
फिर बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे आतिफ असलम
दरअसल, जब पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को इंडिया में बैन किया गया था तो कुछ लोगों को काफी तकलीफ हुई थी जो उन्हें पसंद करते थे। वैसे आतिफ असलम एक ऐसे सिंगर हैं जिन्हें जितना प्यार पाकिस्तान में मिला है उससे कही ज्यादा इंडिया में उनकी फैन फॉलोइंग रही है। एक वक्त ऐसा भी आया था जब बॉलीवुड की हर बड़ी फिल्म में आतिफ असलम की आवाज जरूर सुनाई देती थी। खासकर सलमान खान की हर फिल्म में आतिफ को आवाज देना का मौका मिलता था। वहीं, बॉलीवुड की कोई फिल्म हिट हो या न हो लेकिन आतिफ का गाना फैंस के दिल में उतर जाता था। ऐसे में जब उन पर भी बैन लगा तो कुछ फैंस मायूस हो गए थे।
इस फिल्म के गाने से होगा कमबैक
वहीं, अब सुनने में आया है कि एक दफा फिर आतिफ असलम बॉलीवुड में कमबैक करेंगे। इतना ही नहीं उनकी वापसी को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि संगिनी ब्रदर्स हरेश और धर्मेश से उनकी बातचीत चल रही है। संगिनी ब्रदर्स मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही अपकमिंग बॉलीवुड मूवी में आतिफ की आवाज का जादू फिर चल सकता है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का टाइटल ‘लव स्टोरी ऑफ 90s’ (Love Story of 90’s) है। इसमें अध्ययन सुमन और मिस यूनिवर्स दिविता राय दिखाई देने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि संगिनी ब्रदर्स ने आतिफ संग काम करने की खबर को कंफर्म कर दिया है।
प्रोजेक्ट के लिए कैसे माने सिंगर?
इस फिल्म का पहला गाना आतिफ असलम ने ही गाया है, जिसे सुनकर फैंस एक बार फिर पागल हो जाएंगे। अब इस फिल्म के मेकर्स का कहना हैं कि आतिफ को इस प्रोजेक्ट के लिए मनाना इतना आसान नहीं था। उनका पूरा फोकस फिल्म की स्टोरी लाइन पर था जिसकी वजह से मेकर्स को उनके सामने फिल्म की सारी डिटेल्स डिस्क्लोज़ करनी पड़ी। स्टोरी सुनने के बाद आतिफ इस फिल्म में अपनी आवाज देने के लिए राजी हो गए और अब इसी साल आपको उनका गाना सुनने को मिल सकता है। वहीं, अब इस खबर से कुछ लोगों को काफी तकलीफ भी होगी जो इस फेवर में नहीं थे कि पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स से बैन हटाया जाए।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines