Pakistani Actor Nadia Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस और टीवी प्रेजेंटर नादिया खान ने भारत के तीनों खान पर तीखा बयान देकर सुर्खियां बटोरी है। नादिया खान ने एक लंबी बातचीत में सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को लेकर अटपटा सा जवाब दिया है। नादिया ने सीधे तौर पर ये कह दिया है कि बॉलीवुड के तीनों खान पाकिस्तान के स्टार से इनसिक्योर महसूस करते हैं। साथ ही भारत में पाकिस्तानी स्टार्स को बैन कराने को लेकर भी बड़ा आरोप लगाया है। चलिए हम नादिया खान की पूरी बात को मोटे तौर पर समझते हैं।
“राजनीति करके हमारे PAK कलाकार को बैन कराया”
ये आप जानते ही हैं कि आतंकी हमले से तंग आकर हमारी सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने से बैन कर दिया था। लेकिन नादिया खान का आरोप है कि तीनों खान ने राजनीति करके पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कराया है।
“खान जो हैं, वो इनसिक्योर हो गए हैं”
चर्चा के दौरान नादिया ने इस बात भी जोर दिया है कि तीनों खान हमारे पाकिस्तानी कलाकार से कम एक्टिंग जानते हैं। उनकी बॉडी भी वैसी नहीं है। फैन फॉलोइंग भी पाकिस्तानी कलाकार की तरह नहीं है। इसलिए खान जो हैं, वो इनसिक्योर हो गए हैं।
नादिया खान का ने क्या कहा, समझिए
नादिया खान ने कहा है, “अब मुद्दा यह है कि भारत के दर्शक वास्तव में हमारे स्टार्स से बहुत प्यार करते हैं। आपको अंदाजा नहीं है कि वे (पाकिस्तानी कलाकार) वहां कितने लोकप्रिय हैं। पाकिस्तानी शो भारतीय शो की तुलान में आधे लागत पर बनते हैं। और हमारे एक्टर्स भावुक हैं, वे चाहते हैं कि उनका काम विश्व स्तर पर देखा जाए। आपको अंदाजा नहीं है कि हमारे स्टार्स की वहां (भारत) कैसी फैन फॉलोइंग है। खान इनसेक्योर यानी असुरक्षित महसूस करते हैं।”
कौन है नादिया खान ?
नादिया खान एक पाकिस्तानी टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस, प्रेजेंटर और निर्माता हैं। “नादिया खान शो”, इनका चर्चित शो है। नादिया अपने तीखे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। साथ ही लोग इनको सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में फॉलो करते हैं। नादिया खान ने हमारे कलाकारों को लेकर जो कहा है, आप इस मुद्दे पर कुछ कहना चाहेंगे क्या? अगर हां तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
8 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines