Manoj Muntashir on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए टेरर अटैक ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में 27 के करीब बेकसूर पर्यटकों ने अपनी जान गंवा दी है। जिसके बाद बॉलीवुड से टीवी स्टार्स का गुस्सा भी फूट रहा है और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बदला लेने की बात कहते हुए कहा है कि असली दिक्कत पाकिस्तानी सेना से है, आतंकवाद से नहीं है। यही नहीं उन्होंने पीओके में घुसने और ये दिखाने के लिए कहा है कि असली ‘बाप’ कौन है?
कश्मीर नहीं जाओगे तो मुर्शिदाबाद में मारे जाओगे
मनोज मुंतशिर ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘तुम्हारे किसी अपने को गोली नहीं लगी लेकिन कितने दिन बचोगे? कश्मीर नहीं जाओगे तो मुर्शिदाबाद में मारे जाओगे। कोलकाता में मारे जाओगे, गोधरा में मारे जाओगे, दिल्ली और मुजफ्फरनगर में मारे जाओगे। अगर तुमने तय कर लिया है कि तुम शेर नहीं बकरे हो तो नंबर बस आने ही वाला है।’ वह आगे कहते हैं, ‘हर हर महादेव तुम एक होकर नहीं बोल सकते तो अल्लाह का नाम लेकर घुटने टेक दो। कलमा सीख लो जिससे जान बच जाएगी।’
यह भी पढ़ें: ऐसी क्रूरता देखना विनाशकारी..’ पहलगाम आतंकी हमले पर मोहनलाल ने लिखा इमोशनल पोस्ट
वीडियो में वह आगे कहते हैं, ‘तुम अब भी नहीं समझोगे। मैं कहूंगा कि हिंदू खतरे में है तो तुम कहोगे कि संघी है, आरएसएस वाला है। मैं कहूंगा बटोगे तो कटोगे तो तुम कहोगे कि बीजेपी का चमचा है। तुम कहोगे कि हम तो सेक्युलर हैं, जब तक दरगाह पर चादर नहीं चढ़ा दें हमें चैन ही नहीं आता है। ये गंगा-जमुनी तहजीब जो तुम दिखाते हो तो कश्मीर में चले जाते और भाईजान से गले मिलते। ये मत कहना कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है।’
संतोष जगदाले को पत्नी के सामने मार डाला
संतोष जगदाले की बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘उनका परिवार जान बचाकर टेंट में छुप गया था। पाकिस्तानी दरिंदों ने टेंट से संतोष को बाहर निकाला और कलमा पढ़ने को कहा। जब संतोष कलमा नहीं पढ़ पाए तो उन्हें गोली मार दी गई। यही नहीं कर्नाटक के मंजूनाथ शिवम को उनकी पत्नी पल्लवी के सामने प्रताड़ित करते हुए आतंकवादियों ने उन्हें मार डाला। जब पल्लवी ने कहा कि मेरे पति को मार दिया, मुझे भी मार दो। जवाब मिला कि तुम्हें नहीं मारेंगे। जाओ और मोदी को बता दो।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हां, हम मोदी को बताएंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्र के पिता के समान हैं। मोदी जी, आप करोड़ों हिंदुओं के पिता हैं। आपके बच्चों की हत्या कर दी गई। आपकी बेटियां विधवा हो गईं। आपके दरवाजे पर मातम है। आपकी माताओं ने अपने बच्चों को खो दिया है। आपको हमारा प्रतिशोध लेना ही होगा। हमें पाकिस्तानी सेना के कटे हुए सिर चाहिंए। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति होने के बावजूद भी अगर भारत आज चुप रहता है तो आने वाली पीढ़ियां क्या जान सकेंगी?’
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines