Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देशभर में गुस्से का माहौल है। इस हमले में करीब 26 के आसपास लोगों की मौत हो गई है। इस हमले पर नेताओं के अलावा टीवी, बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री स्टार्स ने भी गुस्सा जाहिर करते हुए कड़ी निंदा की है। इस बीच साउथ सुपरस्टार मोहनलाल का गुस्सा भी फूटा है। उन्होंने पहलगाम में मारे गए निर्दोषों के परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए लिखा कि ऐसी क्रूरता देखना विनाशकारी है।
मोहनलाल ने लिखा पोस्ट
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने मंगलवार को अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर पहलगाम आतंकी हमला पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। ऐसी क्रूरता को देखना विनाशकारी है। कोई भी कारण निर्दोष लोगों की जान लेने को उचित नहीं ठहरा सकता है।’
मोहनलाल ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘शोक संतप्त परिवारों के लिए आपका दुख शब्दों से परे है। कृपया जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। पूरा देश आपके साथ में खड़ा है। आइए हम एक-दूसरे को थोड़ा और मजबूती के साथ थामे रहें और इस उम्मीद को कभी न छोड़ें कि अंधेरे के सामने शांति कायम रहेगी।’
यह भी पढ़ें: कभी फिल्मों में निभाए थे साइड रोल, आज OTT पर छा चुके ये 7 एक्टर्स
कमल हासन ने जताई नाराजगी
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने भी पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मेरी संवेदना उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के लिए शक्ति और स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत दुख में, संकल्प में और कानून, व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने की हमारी प्रतिबद्धता में एकजुट है।’
TRF ने ली हमले की जिम्मेदारी
बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में बीते दिन मंगलवार को आतंकी हमला हुआ है, जहां कुछ आतंकवादी आए और धर्म के नाम पर घूमने आए पर्यटकों को गोली से मार दिया। ये हमला पर्यटकों से नाम पूछकर किया गया। इन आतंकवादियों के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े होने का संदेह है। इस हमले में करीब 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस भयानक आतंकी हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े एक छाया समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines