Paatal Lok 2 villain Daniel aka Prashant Tamang: मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन आ चुका है। कुछ लोगों ने सीरीज देख ली है और कुछ अभी देख रहे हैं। हालांक, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा होगा, लेकिन जिन लोगों ने ये सीरीज देख ली है उन्हें पता होगा कि सीरीज में एक खूंखार विलेन है, जो कभी सामने नहीं आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये विलेन कौन है और किसने इस कैरेक्टर को निभाया है, तो आइए जानते हैं…
कौन है ‘पाताल लोक 2’ का विलेन?
‘पाताल लोक 2’ के विलेन की बात करें तो सीरीज में इनका नाम डेनियल है और डेनियल के किरदार को प्रशांत तमांग ने निभाया है। प्रशांत तमांग कोई और नहीं बल्कि ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर रह चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि टीओआई कि एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत तमांग अपने परिवार की मदद के लिए एक कांस्टेबल के रूप में कोलकाता पुलिस की नौकरी भी कर चुके हैं। भले ही प्रशांत नौकरी करते थे, लेकिन सिंगिंग के लिए उनका क्रेज हमेशा से वैसा ही रहा। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग का रुख किया और आज वो चर्चा में हैं।
क्यों चर्चा में हैं प्रशांत तमांग?
प्रशांत तमांग की बात करें तो प्रशांत तमांग हाल ही में आई वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन में स्नाइपर डेनियल लेचो का किरदार निभाया है। सीरीज में उनका किरदार बेहद कमाल का है और प्रशांत ने इसे बेहद शानदार तरीके से निभाया भी है। प्रशांत यानी डेनियल लेचो सीरीज के आखिर तक सस्पेंस बनाकर रखने में कामयाब हुए हैं और अब उनकी खूब तारीफ हो रही है।
क्या है पाताल लोक 2 की कहानी?
पाताल लोक के दूसरे सीजन की कहानी की बात करें तो इस सीजन में एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को दिखाया गया है, जिसे सुलझाने के लिए हाथीराम चौधरी जी जान से जुटे होते हैं। हालांकि, इस दौरान हाथीराम को अपने सबसे अजीज को खोना भी पड़ता है, लेकिन हाथीराम चौधरी यानी जयदीप अहलावत पीछे नहीं हटते हैं और अंत तक जाते हैं और पूरे मामले को सुलझाते हैं। सीरीज का सस्पेंस और एक्शन बेहद कमाल है और ये लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan हमला मामले में नया मोड़, पुलिस को एक लड़की की तलाश, छपरा जाने की वजह क्या?
संबंधित खबरें
आलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 hr ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
4 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
5 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
6 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
6 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
7 hrs agoLIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
7 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
18 hrs agoKKK15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines