Stuntman Raju: बीते दिन यानी सोमवार को फिल्म इंडस्ट्री से आई एक दुखद खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। स्टंट आर्टिस्ट राजू के निधन की खबर हर किसी को हैरान और परेशान कर गई। सब जानते हैं कि राजू अपने काम में बेहद माहिर थे और उन्हें पता होता कि कौन-सा एक्शन या स्टंट किस तरह से करना है। हालांकि, बावजूद इसके बीते सोमवार को उनका निधन हो गया। इस बीच अब फिल्म के डायरेक्टर ने राजू के निधन पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि फिल्म के डायरेक्टर का इस पर क्या कहना है?
क्या बोले फिल्म के डायरेक्टर?
फिल्म ‘वेट्टुवम’ के सेट पर शूटिंग के दौरान राजू हादसे का शिकार हो गए और उनकी जान चली गई। वहीं, अब फिल्म के डायरेक्टर पा.रणजीत ने अपने एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। पा.रणजीत ने कहा कि नीलम प्रोडक्शंस की ओर से शोक संदेश… 13 जुलाई की सुबह हमने अपने बेहद होनहार स्टंट आर्टिस्ट और हमारे लंबे समय के साथी मोहन राज को तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में हमारी फिल्म “वेटुवम” के सेट पर खो दिया।
राजू के निधन पर जताया दुख
उन्होंने आगे लिखा कि हम उनके परिवार के लिए बेहद दुखी हैं। इस घटना ने हम सभी को सदमे में डाल दिया है। मोहन राज अन्ना को टीम और क्रू की ओर से बहुत सम्मान दिया जाता है। वो अपने काम में बहुत अनुभवी थे, लेकिन हमारी सारी तैयारियों और सावधानियों के बावजूद, हमने उन्हें खो दिया। इस बात ने हमे बहुत प्रभावित किया है। मोहन राज के निधन पर पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं, जो एक पति, पिता और शानदान स्टंटमैन थे और एक अच्छे इंसान भी थे।
केस भी हुआ दर्ज
बता दें कि स्टंटमैन के निधन के बाद फिल्म के निर्देशक पा. रणजीत, स्टंट डायरेक्टर दिलीप सुब्बारायन समेत तीन दूसरे लोगों पर लापरवाही और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125 और 289 के तहत इस मामले को दर्ज किया है। गौर करें तो राजू की मौत के लाइव वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए और इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें- Saroja Devi की 5 साल पहले की इच्छा हुई पूरी, निधन के बाद डॉक्टर ने बताई एक्ट्रेस की ख्वाहिश
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines