Netflix Trending Film: बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने के बाद फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज किया जाता है, जिससे दर्शक घर बैठे इन फिल्मों का मजा ले सकते हैं. ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में सालों बाद भी ट्रेंड में आ जाती हैं. इन दिनों ओटीटी पर एक सालों पहले रिलीज हुई फिल्म फिर से ट्रेंड में आ गई हैं. हालांकि, फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है, लेकिन इसका दूसरा पार्ट लोगों का दिल जीत रहा है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 2’ है. इस फिल्म का तीसरा पार्ट यानी ‘मर्दानी 3’ को लेकर पूरा बज बना हुआ है. इस बीच अब फिल्म का दूसरा पार्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 6वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म के दूसरे पार्ट को आज भी लोगों को बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
ओटीटी पर दर्शक घर बैठे सालों बाद भी इस फिल्म का मजा ले रहे हैं. इसी के साथ अगर इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.3 की रेटिंग मिली है. फिल्म में रानी मुखर्जी, शिवानी शिवाजी रॉय (पुलिस अधिकारी) के किरदार में है और बुराई के खिलाफ अपनी आवाज उठाती है.
शिवानी शिवाजी रॉय
इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स अपनी जुनून के चलते लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता है और शिवानी शिवाजी रॉय उस शख्स को पकड़ने के लिए धरती-आसमान एक कर देती है. शिवानी के लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं होता है, लेकिन फिर भी वो हिम्मत नहीं हारती है और एक बहादुर नारी की तरह हर मुश्किल का सामना करती हैं.
फिल्म ‘मर्दानी 3’ कब रिलीज होगी?
अब फिल्म ‘मर्दानी’ का तीसरा पार्ट यानी ‘मर्दानी 3’ आने वाला है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया था. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. ‘मर्दानी 3’ को 27 फरवरी 2027 को रिलीज किया जाएगा. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है? ट्रेलर देखने के बाद लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें- RajKummar Rao ने रिवील किया बेटी का नाम, शेयर की नन्ही परी की पहली झलक
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
3 days agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
3 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
4 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
4 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
6 days ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
6 days ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
7 days ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
7 days agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines