Netflix No. 1 Trending Film: ओटीटी पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. आज-कल का दौर ऐसा है कि लोग घर बैठे फिल्में देखना पसंद करते हैं. इस बीच नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी ही फिल्म ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के बारे में कि ये कौन-सी फिल्म है?
फिल्म ‘द आरआईपी’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘द आरआईपी’ है, जो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म का रनटाइम 1 घंटा 52 मिनट है. फिल्म का रनटाइम भले ही 2 घंटे से कम है, लेकिन अगर आप ये फिल्म देखते हैं, तो इसमें आपको कमाल का क्राइम और थ्रिल देखने को मिलेगा, जिसे देखकर किसी का भी दिमाग खुल जाएगा.
अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म
फिल्म ‘द आरआईपी’ की बात करें तो ये एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे 16 जनवरी को रिलीज किया गया था. फिल्म को कार्नाहन ने लिखा और निर्देशित किया है. उन्होंने माइकल मैकग्रेले के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी बनाई है. फिल्म में मैट डेमन और बेन अफ्लेक मियामी-डेड पुलिस विभाग की नारकोटिक्स यूनिट में पुलिस अधिकारियों की भूमिका में हैं.
फिल्म की कास्ट
इसके अलावा अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें स्टीवन येउन, टेयाना टेलर, साशा कैले, कैटालिना सैंडिनो मोरेनो, स्कॉट एडकिंस और काइल चैंडलर बेहद अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म मियामी-डेड काउंटी के शेरिफ क्रिस कैसियानो की सच्ची कहानी से प्रेरित है.
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग
अगर आप भी क्राइम और थ्रिलर के शौकीन हैं, तो आप घर बैठे इस फिल्म का मजा ले सकते हैं. इसके अलावा इस फिल्म को आप ना सिर्फ हिंदी बल्कि इंग्लिश, तमिल और तेलुगू में भी देख सकते हैं. साथ ही अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 10 में से 6.9 की रेटिंग मिली है. घर बैठे क्राइम से भरा कुछ देखने के लिए ये फिल्म एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
यह भी पढ़ें- कार हादसे पर अक्षय कुमार ने साधी चुप्पी, मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
1 day ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
1 day agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 day agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
2 days agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
2 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 days agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines