Trending Web-Series: ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. हालांकि, आज-कल हर कोई घर बैठे सस्पेंस और थ्रिल से भरा कंटेंट देखना पसंद करता है. अगर आप भी घर बैठे कुछ ऐसा खोज रहे हैं, जो आपके दिमाग के पेंच हिला दे, तो आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं. इस सीरीज के पहले सीजन के 6 एपिसोड रिलीज किए गए हैं, जो जबरदस्त सस्पेंस से भरे हुए हैं. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर यहां हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
माधुरी दीक्षित की वेब-सीरीज
दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की हालिया सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ है. इस सीरीज को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है. इसके पहले सीजन के 6 एपिसोड रिलीज किए गए हैं. इस सीरीज में माधुरी दीक्षित ने ‘मिसेज देशपांडे’ का किरदार निभाया है.
एक नया सवाल और सस्पेंस
‘मिसेज देशपांडे’ का हर एक एपिसोड एक नया सवाल और सस्पेंस बढ़ाता है. अगर आप एक बार सीरीज देखना शुरू करेंगे, तो इसे पूरा करके ही दम लेंगे, क्योंकि इसमें राज के पीछे राज खुलते नजर आते हैं. इस सीरीज के पहले एपिसोड में ‘टेक्स वन टू कैच वन’, दूसरे एपिसोड में ‘द सीक्रेट लेटर’, तीसरे एपिसोड में ‘ट्रूथ इन वूड्स’, चौथे एपिसोड में ‘अ किलर इज बोर्न’, पांचवें एपिसोड में ‘शिष्या’ और 6वें एपिसोड में ‘द फाइनल जजमेंट’ की कहानी देखने को मिलेगा.
क्या है सीरीज की कहानी?
माधुरी दीक्षित की इस सीरीज की कहानी की अगर बात करें तो इसमें आपको एक सीरियल किलर की स्टोरी देखने को मिलेगी. कैसे एक इंसान हर तरफ से धोखा खाता है और फिर कैसे वो सीरियल किलर बनता है? इसके अलावा सीरियल किलर एक लड़का है या फिर लड़की? इसके बारे में जानना भी बेहद इंटरेस्टिंग है.
तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही सीरीज
बता दें कि ‘मिसेज देशपांडे’ को आईएमडीबी पर 10 में से 6.2 की रेटिंग मिली है. इस सीरीज को जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है. खबर लिखे जाने तक ये जियोहॉटस्टार पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को 19 दिसंबर 2025 को रिलीज किया गया है. वीकेंड पर सस्पेंस से भरा कुछ देखने के लिए ये एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Haq देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण, Shah Bano Case की असलियत दिखाएगी यामी गौतम की फिल्म
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 days agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 days agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 days ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
5 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 days ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 days agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines