Reasons to Off Air Bigg Boss OTT | Explainer: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ टीवी के पॉपुलर शो में से एक है. इसकी पॉपुलैरिटी और ओटीटी की रीच को देखते हुए मेकर्स ने शो का ओटीटी वर्जन भी शुरू किया था, जिसकी शुरुआत कोविड 19 के दौरान की गई थी. इसके तीन सीजन आ चुके थे और चौथे का दर्शकों को इंतजार था, जो अब नहीं आएगा. क्योंकि इस पर ताला लग गया है. क्रिएटर ऋषि नेगी ने इसकी पुष्टि की. मेकर्स का कहना है कि हिंदी के दो वर्जन चलाने कोई जरूरत नहीं है. ऐसे में चलिए बताते हैं इस शो के बंद होने के पीछे की बड़ी वजह के बारे में कि मेकर्स ने इसका फैसला क्यों लिया.
2021 में आया था पहला सीजन, रहा था फ्लॉप
सलमान खान का शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का पहला सीजन 2021 में शुरू किया गया था. इसे करण जौहर ने होस्ट किया था. शुरुआत में तो दर्शकों को ये पसंद आया था लेकिन बाद में कंटेस्टेंट्स और होस्ट करण इसे हिट नहीं बना पाए थे. इसकी विनर दिव्या अग्रवाल बनी थीं. रनर अप निशांत भट्ट थे और फाइनलिस्ट में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और राकेश बापट थे. ‘बिग बॉस ओटीटी’ का पहला सीजन वीक साबित हुआ था. टीवी के जैसे ये हिट नहीं हो पाया था और ना ही कंटेस्टेंट्स स्क्रीन पर छाप छोड़ने में सफल हो पाए थे.
यह भी पढ़ें: लिक माय शू से कपड़े उतार…, इंडियन सिनेमा में फीमेल कैरेक्टर्स बने शो पीस, फिल्मों में ऐसे सीन्स क्यों? | Explainer
हिट था दूसरा सीजन
‘बिग बॉस ओटीटी’ का दूसरा सीजन हिट था. पहले सीजन को खास रिस्पांस ना मिलने की वजह से मेकर्स सलमान खान को बतौर होस्ट शो में ले आए थे. ऐसे में ये सीजन सलमान के साथ ही कंटेस्टेंट्स की वजह से भी हिट रहा था. इस सीजन की वजह से पहली बार पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विनर बना था. वो कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव थे. इसके कंटेस्टेंट्स भी मजेदार और एंटरटेनिंग थे. इसमें एल्विश के साथ ही मनीषा रानी जैसे कंटेस्टेंट्स ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी. इस सीजन की टीआरपी भी पहले वाले सीजन के मुकाबले अच्छी खासी रही थी.
सीजन 3 भी नहीं दिखा पाया था कमाल
फिर आया ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ तो सीजन 2 की स्ट्रैटजी फॉलो करते हुए मेकर्स ने एक बार फिर से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को बुलाया. इसमें अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों का साथ पहुंचे थे. इसमें कुछ टीवी एक्टर्स भी दिखे थे लेकिन बाजी सना मकबूल ने मारी थी. टॉप एक्टर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी इसे हिट नहीं बना पाए थे. इसे अनिल कपूर ने होस्ट किया था. उस समय दर्शकों ने सलमान खान को मिस किया था और टीआरपी में गिरावट आई थी. बिग बॉस ओटीटी का ये सीजन भी हिट नहीं हो पाया था.
यह भी पढ़ें: ‘बिस्तर गीला होता है…’, पत्नी ट्विंकल खन्ना को लेकर Tv पर अक्षय कुमार ने कही ये बात, सबके सामने खोली पोल
OTT पर टीवी के मुकाबले रेटिंग कम
‘बिग बॉस ओटीटी’ और टीवी पर आने वाले ‘बिग बॉस’ की रेटिंग में काफी अंतर रहा है. ओटीटी के सारे सीजन्स को केवल ओटीटी पर ही देखा जा सकता है लेकिन टीवी वाले शो को टीवी के साथ ओटीटी दोनों पर देख सकते हैं, जिसकी वजह से इसकी टीआरपी हमेशा से ही अच्छी खासी रही है. वहीं, इस शो को लगातार पिछले कुछ सालों से सलमान खान होस्ट कर रहे हैं तो इसकी टीआरपी सारे शोज के मुकाबले हाई रहती है. साल में दो बार एक ही शो का वर्जन आने से इसकी टीआरपी पर फर्क पड़ने लगा था. सेम चीजें देखकर दर्शक बोर होने लगता है. ऐसे में यहां मार्केटिंग स्ट्रैटजी यही कहती है कि केवल एक ही वर्जन चलना चाहिए, जिसका फायदा शो को अच्छे से मिल पाता है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसने ‘चुड़ैल’ बन डराया, फिर हुईं कहीं लापता; 24 साल पहले दी थी ब्लॉकबस्टर
टीवी की रीच ओटीटी तक
आज के समय में टीवी की रीच ओटीटी से ज्यादा है. लेकिन, अगर किसी सिंगल शो को टीवी और ओटीटी दोनों पर ऑनएयर किया जाए तो उसकी टीआरपी अच्छी खासी ही होगी. क्योंकि आज भी कई शोज हैं, जिसे लोग टीवी पर देखना पसंद करते हैं. ऐसे में ओटीटी वाले वर्जन को लोग 24 घंटे लाइव देख सकते हैं लेकिन टीवी में एक क्रेज होता है. आगे वाले सीन को जानने के लिए क्यूरियोसिटी होती है कि आज क्या होगा. वो क्यूरियोसिटी ओटीटी वाला प्लेटफॉर्म 24 घंटे लाइव चलने से कम कर देता है. टीवी वाले शो की रीच ओटीटी तक होती है. ऐसे में दोनों दर्शक इसे देख सकते हैं. लेकिन, ओटीटी वाले को टीवी वाला दर्शक नहीं देख सकता है.
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
8 days agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
9 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
9 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
9 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
11 days ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines