Bigg Boss OTT: सलमान खान का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ दोनों का ही फैंस को बेसब्री से इंंतजार रहता है. टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ की बात करें तो ये अपने 19 सीजन पूरे कर चुका है. वहीं, अगर ओटीटी की बात करें तो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के 3 सीजन आ चुके हैं. इस बीच अब सुनने में आया है कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ का चौथा सीजन नहीं आएगा. मेकर्स ने ‘बिग बॉस ओटीटी’ को लेकर बड़ा कदम उठाया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?
क्या अब कभी नहीं आएगा ‘बिग बॉस ओटीटी’?
दरअसल, जानकारी मिली है कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ को लेकर मेकर्स ने बड़ा फैसला लिया है. अब मेकर्स शो के ओटीटी वर्जन को नहीं बनाएंगे और बिग बॉस हिंदी सिर्फ टीवी पर देखने को मिलेगा. टीवी पर आने वाला बिग बॉस ही ओटीटी पर भी दिखाया जाएगा. ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, ‘बिग बॉस ओटीटी’ हिंदी को अब अनिश्चित काल के लिए कैंसिल कर दिया गया है.
नहीं आएगा चौथा सीजन
जी हां, बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद हर किसी को शो के चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार नहीं था, लेकिन अब शो का चौथा सीजन नहीं आएगा. मेकर्स के इस फैसले ने फैंस और यूजर्स को हैरान कर दिया है, जिन लोगों को बिग बॉस ओटीटी के चौथे सीजन का इंतजार था अब वो खत्म नहीं होगा. दर्शक अब सिर्फ एक ही बिग बॉस हिंदी देख पाएंगे, जो टीवी और ओटीटी दोनों जगह आएगा.
शो के विनर और होस्ट
इसी के साथ अगर ‘बिग बॉस ओटीटी’ के तीनों सीजन के विनर और होस्ट की बात करें तो शो के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था. इस सीजन की विनर दिव्या अग्रवाल रही थीं. वहीं, ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ को सलमान खान ने होस्ट किया था और इसके विनर एल्विश यादव थे.
एक ही बिग बॉस हिंदी
इसके अलावा ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को अनिल कपूर ने होस्ट किया था और इस सीजन की विनर सना मकबूल रही थीं. अब लोगों को इंतजार था कि शो का चौथा सीजन आएगा, लेकिन इसे कैंसिल कर दिया गया है. अब सिर्फ एक ही बिग बॉस हिंदी आएगा, जो टीवी और ओटीटी दोनों जगह देखने को मिलेगा.
यह भी पढ़ें- वो म्यूजिक कंपोजर, जिस पर लगे चीटिंग के आरोप, फेरो से पहले टूटी शादी, लोगों की खाई गालियां, अब कमबैक की तैयारी
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
5 days agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
7 days agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
8 days agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
9 days ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
9 days ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
9 days agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
11 days ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines