5 Web Series Free on OTT: अगर आप भी अपना वीकेंड घर पर बैठकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ ऐसी सीरीज लेकर आए हैं जो बिंज वॉच करने के लिए बेस्ट हैं. इन वेब सीरीज को आप फ्री में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं. ये 5 सीरीज एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड हो रही हैं. वहीं इन्हें देखकर आपका वीकेंड भी फुल मजेदार बनने वाला है. सोशल मीडिया पर भी ये वेब सीरीज छाई हुई हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सीरीज का नाम शामिल है?
First Copy
मुनव्वर फारूकी के ये वेब सीरीज पहले नंबर पर एमएक्स प्लेयर पर छाई हुई है. हाल ही में इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ है जो काफी वायरल हो रहा है. इस सीरीज में 90 के दशक की मुंबई में पाइरेसी के कारोबार को दिखाया गया है. मुनव्वर के साथ-साथ इस सीरीज में आशी सिंह, गुलशन ग्रोवर, साकिब अयूब और क्रिस्टल डिसूजा भी लीड रोल में हैं.
यह भी पढ़ें: Tere Ishq Mein से पहले OTT पर देखें 2 घंटे 20 मिनट की रोमांटिक फिल्म, लव स्टोरी देख निकल पड़ेंगे आंसू!
Jamnapaar
ऋत्विक साहोरे की ये वेब सीरीज भी एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज का भी हाल ही में दूसरा सीजन रिलीज हुआ है. वहीं कास्ट की बात करें तो इसमें ऋत्विक के साथ-साथ सृष्टि गांगुली, रघु राम, विजय राज, वरुण बडोला, अंकिता सहगल और अनुष्का कौशिक मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. प्रशांत भागिया के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज वीकेंड के लिए बेस्ट चॉइस है.
My Boss
ये चाइनीज वेब सीरीज भी एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में एक बॉस और एक कलीग के बारे में दिखाया गया है. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये वेब सीरीज भी बेस्ट चॉइस है. कास्ट की बात करें तो इसमें जिंगक्सू चेन, रुओनान झांग और यवोन हंग युंग लीड रोल में हैं. इस सीरीज को आप अपने फ्रेंड्स के साथ भी बैठकर आराम से देख सकते हैं.
Golden Boy
ये तुर्की रोमांटिक वेब सीरीज भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इसकी स्टोरी एक जबरदस्ती कराई गई शादी के इर्द-गिर्द घूमती है. वहीं इसमें साजिशें, झूठ, धोखे और फैमिली के राज से पर्दा उठता दिखता है. ये भी वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट चॉइस है. इस सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: De De Pyaar De 2 ने पहले दिन कितनी की कमाई? क्या अजय देवगन तोड़ पाए Thamma का रिकॉर्ड?
Bhaukaal
मोहित रैना की ये वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी. आज 5 साल बाद भी ये एमएक्स प्लेयर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में मोहित रैना के साथ-साथ रश्मि राजपूत, बिदिता बैग, गुल्की जोशी, प्रदीप नगर, अभिमन्यु सिंह और सिद्धांत कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस सीरीज को जतिन वागले ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 hr agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
3 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines