OTT Upcoming Release: आजकल सिनेमाघरों से ज्यादा OTT का बोलबाला है। लोग फिल्में रिलीज होने के बाद उन्हें सिनेमाघरों में देखने नहीं जाते बल्कि OTT पर उनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं वेब सीरीज लवर्स के लिए OTT तो किसी वरदान से कम नहीं है। मेकर्स भी अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हर हफ्ते फिल्में और वेब शो रिलीज करते रहते हैं। इस हफ्ते भी कई शोज आपको एंटरटेन करने के लिए OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में जितेंद्र कुमार की पॉपुलर वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री 3’ भी शामिल है और अनुराग कश्यप की बैड कॉप भी। तो चलिए देर किस बात की डालते हैं एक नजर अपकमिंग फिल्म और वेब सीरीज पर…
Kota Factory
NEET और IIT के लिए मशहूर राजस्थान के कोटा शहर की कोचिंग पर बनी वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का तीसरा सीजन रिलीज को तैयार है। जीतू भैया की इस सीरीज के पिछले दो पार्ट्स काफी फेमस हुए थे। अब इसका तीसरा सीजन 20 जून को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है।
Bad Cop
एकदम फ्रैश स्टोरी के साथ डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपना OTT डेब्यू करने वाले हैं। उनकी वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ 21 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। चोर और पुलिस की कहानी पर आधारित इस दिलचस्प वेब सीरीज में अनुराग एक गुंडे का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।
Love is Blind
वेब सीरीज ‘लव इज ब्लाइंड’ का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। इस सीरीज के पिछले तीनों सीजन को फैंस ने काफी पसंद किया था। अब मेकर्स इस सीरीज का चौथा सीजन लेकर आ चुके हैं। ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर आज, 19 जून से रिलीज हुई है। आप इसे देख सकते हैं।
Agents of Mystery
वेब सीरीज ‘एजेंट्स ऑफ मिस्ट्री’ को मेकर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर चुके हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर इस सीरीज को मेकर्स 18 जून को रिलीज कर चुके हैं।
Aranmanai
साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘अरनमनई 4’ भी OTT पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में तमन्ना के अलावा राशि खन्ना भरी नजर आएंगी। आपको बता दें कि ‘अरनमनई 4’ 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
Gangs of Galicia
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘गैंग्स ऑफ गैलिसिया’ की कहानी एक वकील की जिंदगी पर बनी हुई है। इस सीरीज में वकील की जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक ड्रग डीलर की नजर उस पर पड़ती है। ये सीरीज 21 जून को रिलीज होने जा रही है।
Trigger Warning
वेब सीरीज ‘ट्रिगर वॉर्निंग’ की कहानी काफी दिलचस्प है। एक लड़की जो स्पेशल फोर्ट की कमांडो रहती है, वो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए लौटती है। उस दौरान उसे पता चलता है कि यहां कुछ और कहानी ही बुनी जा रही है। ये सीरीज आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: जितेंद्र कुमार के लिए असली जीतू भैया कौन? Kota Factory एक्टर बोले- मैं उनका एकलव्य था…
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines