OTT Trend Movie: आज-कल मौसम बड़ा कमाल का हो रहा है और ऐसे में अगर घर बैठे कुछ कमाल का ओटीटी पर देखने को मिल जाए, तो दिन बन जाए. इस वक्त ओटीटी पर एक ऐसी ही फिल्म ट्रेंड कर रही है, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती है. फिल्म का क्लाईमैक्स इतना कमाल का है कि किसी का भी दिमाग हिल जाएगा. हालांकि, ये फिल्म हाल-फिलहाल की रिलीज नहीं है बल्कि तीन साल पुरानी है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही पुरानी फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साल 2022 में आई फिल्म ‘कांतारा’ है. ऐसा पहली बार नहीं है कि ओटीटी पर कोई पुरानी फिल्म ट्रेंड कर रही है बल्कि कई बार ये देखने को मिला है कि ओटीटी पर पुरानी फिल्मों और सीरीज का बोलबाला है. साल 2022 में आई फिल्म ‘कांतारा’ को सिर्फ 16 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया था.
400 करोड़ रुपये का बिजनेस
फिल्म ‘कांतारा’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जो किसी भी कम बजट वाली फिल्म के लिए बड़ी बात है. इस फिल्म का क्लाईमैक्स इतना शानदार है कि वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है. वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी जंगल से शुरू होती है, जिस पर एक जमींदार कब्जा करना चाहता है.
फिल्म का प्रीक्वल हो चुका है रिलीज
अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी. बता दें कि इस वक्त फिल्म ट्रेंडिंग में चौथे नंबर पर है. हालांकि, अगर आप फिल्म को हिंदी में देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नेटफ्लिक्स पर जाना होगा और वहां आप इसे देख सकते हैं. बताते चलें कि इस फिल्म का प्रीक्वल भी हाल ही में आया है. ‘कांतारा चैप्टर-1’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है और फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
यह भी पढ़ें- ‘मेरे 15 मिनट की कोई वैल्यू…’, Animal में Ranbir Kapoor पर भारी पड़ने पर क्या बोले Bobby Deol?
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines