OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दीवाली वीकेंड पर दर्शकों के एंटरटेनमेंट का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नेटफ्लिक्स, डिजनी+हॉटस्टार, प्राइम वीडियो समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन-ड्रामा से भरी जबरदस्त फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं 10 ऐसी फिल्मों और सीरीज के बारे में। 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच कई नई सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो इस फेस्टिव सीजन को और भी खास बनाएंगी। अगर आप अपने परिवार के साथ दीवाली की छुट्टियों का मजा लेने का प्लान बना रहे हैं, तो ये ओटीटी रिलीज आपको बेहद पसंद आएंगी।
समबडी समव्हेयर 3 (Somebody Somewhere)
29 अक्टूबर से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली इस कॉमेडी ड्रामा में सैम नाम की मिडिल-एज महिला की कहानी दिखाई जाएगी।
जोकर: फोली अ ड्यू (Joker: Folie A Deux)
30 अक्टूबर से अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2019 की ऑस्कर विजेता फिल्म ‘जोकर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में वॉकिन फीनिक्स के साथ लेडी गागा भी हैं।
टाइम कट (Time Cut)
नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर से आने वाली ये हॉरर-सस्पेंस फिल्म टाइम ट्रैवल पर बेस्ड है, जो दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस देगी।
द लॉ अकॉर्डिंग टू लीडिया पोएट ( The Law According to Lidia Poet 2)
ये इटैलियन सीरीज भी 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसमें इटली की पहली महिला वकील की इंस्पायरिंग कहानी दिखाई जाएगी।
द मैनहट्टन एलियन एबडक्शन (The Manhattan Alien Abduction)
30 अक्टूबर से ये डॉक्युमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस डॉक्युमेंट्री में मैनहट्टन की एक महिला की कहानी सुनाएगी, जिसने दावा किया है कि उसे एलियन्स ने अपहरण किया था।
द डिप्लोमैट – सीजन 2 (The Diplomat: Season 2)
31 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर आने वाली इस हाइली क्रिटिकल सीरीज में एक पॉलिटिकल थ्रिलर का तड़का देखने को मिलेगा।
विजर्ड्स बियॉन्ड बेवर्ली प्लेस (Wizards Beyond Waverly Place)
31 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रही इस सीरीज में जादूगरों की रोमांचक कहानी दिखाई जाएगी।
थंगलान (Thanglan)
ये साउथ फिल्म चियां विक्रम के साथ 31 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित एक पीरियड एक्शन थ्रिलर है।
मर्डर माइंडफुली (Murder Mindfully)
एक माफिया वकील की कहानी पर बेल्ड ये फिल्म भी 31 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
लब्बर पांथु (Lubber Pandhu)
31 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ये तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म आने वाली है।
यह भी पढ़ें: Avinash Mishra और Eisha Singh के बीच क्या रिश्ता? Nyra Banerjee ने बताया सच
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
59 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines