OTT Release: सिनेमाघरों में आज इमरजेंसी और आजाद रिलीज हो गई है। इसी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का तड़का लगने जा रहा है। इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने के लिए कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जा रही हैं, जिसमें जयदीप अहलावत की मच अवेटेड सीरीज पाताल लोक और ऋतिक रोशन की डॉक्यूमेंट्री भी शामिल है। अगर आप भी ओटीटी पर नया कुछ देखना चाहते हैं तो इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज पर एक नजर डालें।
पाताल लोक 2
जयदीप अहलावत स्टारर पॉपुलर वेब सीरीज पाताल लोक साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसे फैंस का बेशुमार प्यार मिला था। अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज होने के लिए तैयार है। पाताल लोक 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब ये सीरीज 17 जनवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार पाताल लोक 2 में जयदीप के अलावा तिलोत्तमा शोम, जह्नु बरुआ और नागेश कुकुनूर जैसे स्टार्स नजर आएंगे।
द रोशन्स
बॉलीवुड के मोस्ट डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन काफी समय से द रोशन्स को लेकर चर्चा में थे। अब ये डॉक्यूमेंट्री 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस डॉक्यूमेंट्री में अभिनेता-निर्देशक राकेश रोशन, संगीतकार राजेश रोशन और ऋतिक रोशन की जिंदगी से जुड़े किस्से दिखाए जाएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर समेत स्टार्स रोशन परिवार की विरासत को दर्शाते हुए दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें: 99 रुपये में Emergency और Azaad को कब-कैसे देख सकेंगे? यहां जानें तरीका
राइफल क्लब
आशिक अबू की फिल्म राइफल क्लब पिछले साल दिसंबर, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म के जरिए अनुराग कश्यप ने मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 16 जनवरी को स्ट्रीम कर दी गई है।
विदुथलाई 2
विजय सेतुपति, मंजू वारियर और सूरी-स्टारर तमिल थ्रिलर फिल्म विदुथलाई अपने दूसरे पार्ट के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म को 17 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जा रहा है। बता दें कि विदुथलाई 2 पिछले साल 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
XO, किट्टी सीजन 2
अगर आपको कोरियन वेब सीरीज देखना पसंद है तो सीरीज XO, किट्टी आपके लिए इस वीकेंड अच्छा विकल्प होगी। इस सीरीज को 16 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। XO, किट्टी सीजन 2 में आपको लव ट्रायएंगल से हटकर किट्टी की कहानी देखने को मिलेगी जो अपनी दिवंगत मां के अतीत को खंगाल रही है।
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines