Kapil Sharma In OTT: कॉमेडियन कपिल शर्मा आजकल OTT प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। कभी स्टार वन के शो ‘ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपना डेब्यू करने वाले कपिल का आज खुद ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नाम से कॉमेडी शो दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। हालांकि इससे पहले भी उनके कई शो टीवी पर आ चुके हैं। जैसे ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’। सोनी टीवी से कलर्स तक का उनका सफर काफी खास रहा। आलम ये है कि आज भी लोग इनके पुराने एपिसोड्स देखने में काफी दिलचस्पी रखते हैं। हालांकि टीवी से OTT तक आने में कपिल शर्मा में काफी बदलाव देखने को मिले। इसके अलावा नए शो में उनके कुछ साथी कलाकार भी शो से दूर हो गए। आइए जानते हैं कपिल में क्या-क्या बदलाव आया है?
अलग कैरेक्टर में दिखे कपिल
अगर आपने ध्यान दिया हो तो आजकल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कपिल शर्मा हमेशा अपने ओरिजनल किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि बीती रात आए शो में उनका अलग किरदार दिखा। कस्टम ऑफिसर पुष्पेंद्र सिंह उर्फ पिंकी बनकर आए जिन्हें देखकर अर्चना पूरन सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। फिलहाल अधिकतर एपिसोड में कॉमेडियन अपने ओरिजनल किरदार में नजर आए हैं। वहीं उनके पुराने शो की बात करें तो अधिकतर एपिसोड में कपिल अलग-अलग अवतार में नजर आते रहे हैं।
कभी शमशेर तो कभी राजेश अरोड़ा
कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ की बात करें तो इन शो के दौरान कपिल हर बार एक नए कैरेक्टर के साथ एंटरटेन करते आ रहे हैं। कभी किसी राजा-महाराजा वाले गेटअप के साथ कपिल हंसाते आए हैं तो कभी राजेश अरोड़ा बनकर उन्होंने दर्शकों को गुदगुदाया है। उनका डायलॉग ‘मुझे आपकी ये बात कतई पसंद नहीं आई’ काफी फेमस हुआ था। इसके अलावा पुलिस इंस्पेक्टर शमशेर सिंह बनकर जब-जब कपिल आए तो दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। इसके अलावा उनका कप्पू वाला किरदार भी काफी फेमस रहा है।
शो से गायब दिखे ये किरदार
यह भी पढ़ें: रैपर बादशाह पर कपिल शर्मा के शो में 5 बड़े रिवील, करण और डिवाइन के सीक्रेट भी खुले
भारती सिंह
OTT पर आने के साथ ही कपिल शर्मा के कई पुराने साथी दिखाई देने बंद हो गए। इनमें पहला नाम भारती सिंह का है, जो कभी कम्मो आंटी तो कभी छोटे बच्चे के किरदार में भारती ने हमेशा दर्शकों को गुदगुदाया है।
अली असगर-उपासना सिंह
दादी बनकर नजर आए अली असगर और कपिल की ऑनस्क्रीन वाइफ सुमोना चक्रवर्ती भी शो से गायब दिख रही हैं। उनके साथ ही कपिल की बुआ यानी उपासना सिंह भी शो में नजर नहीं आ रही हैं।
चंदन प्रभाकर
कपिल शर्मा के बचपन के दोस्त चंदन प्रभाकर भी उनके OTT शो में नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले शो में चंदन रॉय चंदू चायवाला का किरदार निभाकर फेमस हुए थे।
नवजोत सिंह सिद्धू
कपिल शर्मा के पुराने शो में जज की कुर्सी नवजोत सिंह सिद्धू संभालते आए हैं। हालांकि अब उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने जज की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines