OTT Gangster Based Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। यहां आप इन सीरीज को जब चाहे तब देख सकते हैं। इस वक्त अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, इस पॉपुलर सीरीज का तीसरा सीजन आने वाला है। जाहिर है कि कालीन भैया और गुड्डू पंडित की इस सीरीज के पहले दोनों पार्ट्स काफी पॉपुलर हुए थे। अब तीसरा सीजन 5 जुलाई को रिलीज होगा। खैर अभी वक्त है तो ‘मिर्जापुर’ की तरह ही यूपी के भौकाल पर बेस्ड इन 6 वेब सीरीज को फटाफट देख डालें।
भौकाल
बात यूपी के भौकाल की शुरू हुई है तो एमएक्स प्लेयर की मोहित रैना स्टारर हिट वेब सीरीज ‘भौकाल’ को भला कोई कैसे भूल सकता है? ये सीरीज एक ऐसे इंसान की कहानी पर आधारित है, जो आराम की जिंदगी को पीछे छोड़कर पुलिस की नौकरी ज्वाइन कर लेता है। इसके बाद उसकी जिंदगी में दो माफिया की एंट्री होती है, जो पुलिस अधिकारी की जिंदगी को मुश्किल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
पाताल लोक
अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में एक पुलिस अफसर को पत्रकार का मर्डर केस सौंपा जाता है। उस केस को सुलझाने पर पूरी कहानी बेस्ड है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी मुख्य रोल में हैं।
महारानी
साल 2021 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘महारानी’ पॉलिटिकल ड्रामे पर आधारित सीरीज है, जिसमें हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में हैं। ये वेब सीरीज बिहार की राजनीति की सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। अगर आपने ये सीरीज अब तक नहीं देखी है तो सोनी लिव पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की मेंहदी में क्यों मां पूनम नहीं हुईं शामिल? भाईयों ने भी किया किनारा
रंगबाज
जिम्मी शेरगिल, साकिब सलीम, आकांक्षा सिंह और विनीत कुमार सिंह वेब सीरीज ‘रंगबाज’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज की कहानी गोरखपुर के शिव प्रकाश शुक्ला नाम के एक लड़के पर आधारित है, जो आगे चलकर माफिया बन जाता है। इस सीरीज जी5 पर देखा जा सकता है।
खाकी द बिहार चैप्टर
नेटफ्लिक्स पर मौजूद अविनाश तिवारी, ऐश्वर्या सुष्मिता और कारण ठाकर की वेब सीरीज ‘ ‘खाकी द बिहार चैप्टर’ एक पुलिस अधिकारी की कहानी पर बेस्ड है, जिसे बिहार के एक जिले के नामी क्रिमिनल को पकड़ने की जिम्मेदारी मिलती है। ये सीरीज एक बार जरूर देखें।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
16 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
18 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
19 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
20 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
22 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines