Dark Thriller Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर वाणी कपूर और सुरवीन चावला की क्राइम-थ्रिलर से भरपूर वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ रिलीज की जा चुकी है। इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड हैं, जिसमें नॉर्थ इंडिया के एक शहर चरणदासपुर और उसके पास के जंगल में छिपे कई राज को उजागर किया गया है। सीरीज को रिलीज के बाद से दर्शकों का कुछ खास रिस्पॉन्स मिल नहीं रहा है। खैर राजनीति, धर्म और भ्रष्टाचार से भरपूर ‘मंडला मर्डर्स’ की तरह ही कई और वेब सीरीज हैं, जिनमें भी डार्क थ्रिलर को भर-भरकर दिखाया गया है। इन सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
हनीमून फोटोग्राफर
जियो हॉटस्टार पर पिछले साल 2024 में वेब सीरीज हनीमून फोटोग्राफर स्ट्रीम हुई थी। इस सीरीज में आशा नेगी लीड रोल में हैं। सीरीज की कहानी न्यूली मैरिड कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो हनीमून के लिए एक फोटोग्राफर को हायर करते हैं। तभी वहां एक मर्डर से पूरी कहानी पलट जाती है।
घोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे की हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज घोल साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज की कहानी कुछ सुपरनैचुरल शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।
यह भी पढ़ें: Friday Release: OTT से थिएटर तक आया एंटरटेनमेंट का सैलाब, रिलीज हुईं 8 फिल्में-सीरीज
बेताल
साल 2020 में रिलीज हुई हॉरर वेब सीरीज बेताल में भारतीय सैनिकों के एक ग्रुप को दिखाया गया है जिन्हें एक गांव को खाली कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इस दौरान गांव से जुड़े एक श्राप का पता चलता है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
असुर
अरशद वारसी, बरुण सोबती और रिद्धि डोगरा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज असुर जियो हाॅटस्टार पर मौजूद है। इस सीरीज की कहानी वाराणसी शहर से जुड़ी है, जहां एक साइको किलर खुद को पौराणिक राक्षस का पुनर्जन्म मानकर लोगों का मर्डर करता है।
लीला
नेटफ्लिक्स पर मौजूद लीला भी ऐसी ही डार्क थ्रिलर वेब सीरीज है, जो अधिनायकवादी शासन पर बेस्ड है। सीरीज में एक मां अपनी लापता बेटी लीला को खोजने के लिए एक क्रूर व्यवस्था का सामना करती है।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines