Oscars 2026 Sinners: ऑस्कर 2026 में लंबे समय बाद कोई रिकॉर्ड तोड़ा है. बीते दिन ऑस्कर 2026 के फाइनल नॉमिनेशंस की घोषणा की गई. भारत की नजरें जिस होमबाउंड पर टिकी थी, लेकिन ये फिल्म ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशंस से बाहर हो गई है. वहीं दूसरी ओर एक फिल्म ऐसी है जिसने 16 नॉमिनेशंस पाकर हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटैनिक’ और ‘ला ला लैंड’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और इतिहास रच दिया है. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि रयान कूगलर के डायरेक्शन में बनी ‘सिनर्स’ है. फिल्मी लवर्स के दिलों में छाने के बाद ये फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशंस में भी छा गई है.
तोड़ा बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड
रयान कूगलर की ‘सिनर्स’ पिछले साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की और ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई. बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने के बाद ऑस्कर 2026 में फिल्म ने अब तक सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस हासिल करके इतिहास रच दिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड टाइटैनिक और ला ला लैंड के पास था. इन दोनों फिल्मों को 14 नॉमिनेशंस मिले थे, जबकि ‘सिनर्स’ को 16 नॉमिनेशंस मिल गए हैं.
यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Update: 98वें ऑस्कर में फिर टूटा भारत का सपना, ‘होमबाउंड’ को नहीं मिला नॉमिनेशन
‘सिनर्स’ ने किन-किन नॉमिनेशंस में बनाई जगह?
बेस्ट पिक्चर
बेस्ट डायरेक्टर- रायन कूगलर
बेस्ट एक्टर- माइकल बी जॉर्डन
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- वुन्मी मोसाकु
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- डेलरोय लिंडो
बेस्ट कास्टिंग
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रिप्ट
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- आई लाइड टू यू
बेस्ट एडिटिंग
बेस्ट साउंड
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: ‘लोगों को ये पसंद आई और…’, ‘होमबाउंड’ के Oscars 2026 से बाहर होने पर क्या बोले विशाल जेठवा?
‘होमबाउंड’ हुई रेस से बाहर
वहीं बता दें भारत की ‘होमबाउंड’ फिल्म इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी शामिल हुई थी. लेकिन बीते दिन हुए नॉमिनेशंस में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की फिल्म अपनी जगह नहीं बना सकी और रेस से बाहर हो गई और भारत का ऑस्कर जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है. इस कैटेगरी में 15 फिल्मों में से सिर्फ 5 ही फिल्म अपनी जगह बना पाई हैं. इनमें ब्राजिल की द सीक्रेट एजेंट, फ्रांस की इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट, स्पेन की सिरात, नॉर्वे की सेंटिमेंटल वैल्यूज और ट्यूनिशिया की द वॉइस ऑफ हिंद रजब शामिल हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines