आज यानी 22 जनवरी को 98 वें ऑस्कर अवार्ड का नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी गई है. भारत से करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ भी रेस में शामिल थी लेकिन इस मूवी को नॉमिनेशन में कोई जगह नहीं मिली है और ऑस्कर अवॉर्ड जीतने की रेस से बाहर हो गई है. बता दें कि इस फिल्म को इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में शामिल किया गया था, जिसके बाद से लोगों की काफी उम्मीदें बढ़ गई थी. दरअसल हर कोई सोचने लगा था कि इस बार भारत ऑस्कर जरूर जीतेगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिल्म नॉमिनेशन में अपनी जगह नहीं बना पाई है.
भारत की 5 फिल्म थी ऑस्कर की रेस में शामिल
करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ में जाह्नवी कपूर, विशाल जेठवा और ईशान खट्टर अहम किरदार निभाते हुए नजर आए थे. आपको बता दें कि होमबाउंड के अलावा भारत की ओर से 4 और फिल्में नॉमिनेशन के लिए गई थी. फैंस को सबसे ज्यादा उम्मीद फिल्म ‘होमबाउंड’ से थी. फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर की रेस में शामिल थी. लेकिन फिल्म को नॉमिनेशन में कोई जगह नहीं मिल पाई है. इसके अलावा ‘तन्वी द ग्रेट’, ‘महावतार नरसिम्हा’ ‘टूरिस्ट फैमिली’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी फिल्में भी रेस में शामिल थी. लेकिन इन फिल्मों ने भी ऑस्कर में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं हैं. आपको बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड 2026 में भारत की किसी भी फिल्म को जगह नहीं मिली है.
इन फिल्मों को ऑस्कर में मिली जगह
आपको बता दें कि ऑस्कर 2026 में इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में 15 फिल्में शामिल थी. जिसमें एक नाम होमबाउंड का भी था. लेकिन इन 15 में सिर्फ 5 फिल्मों को ही जगह मिली है. जैसे- 1. द सीक्रेट एजेंट- ब्राजिल, 2. इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट- फ्रांस, 3. सेंटिमेंटल वैल्यूज- नॉर्वे, 4. सिरात- स्पेन और 5. द वॉइस ऑफ हिंद रजब- ट्यूनिशिया शामिल है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन फिल्मों में से किस फिल्म को ऑस्कर का खिताब मिलता है. बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड 2026 का अनाउंसमेंट 15 मार्च को किया जाएगा.
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
11 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines