आज देश भर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा हो रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई के बाद ‘भोजपुरी सिनेमा’ के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए एक मजेदार पोस्ट किया। साथ ही गृह मंत्रालय के आदेश पर देश के 244 जिलों में एक मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, जिसमें सायरन बजेगा और ब्लैकआउट भी किया जाएगा।
खेसारी लाल यादव की पोस्ट ने खींचा ध्यान
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चहेते कलाकार खेसारी लाल यादव ने 7 मई 2025 को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “अच्छा तो सायरन ओकनी के वहां बजावे के रहे।” उन्होंने ‘ओकनी’ शब्द का इस्तेमाल पाकिस्तान के लिए किया और मजाकिया अंदाज में अपनी बात रखी।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बनी मनोरंजन का कारण
खेसारी की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। एक व्यक्ति ने लिखा, “हजरात! पाकिस्तान पर इतनी बमबारी करेंगे कि सब सब धुआं धुआं हो जाएगा। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “बिल्कुल सही पकड़े हैं भइया, सायरन के साथ-साथ ओकनी के मांग भी भरनी चाहिए थी। अब एक गाना बनना चाहिए, कैसन-कैसन फील भइल 7 मई के रतिया”
आज देशभर में मॉक ड्रिल का आयोजन
गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज पूरे देश में मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। कुल 244 जिलों में यह ड्रिल होगा। शाम 6:58 बजे से लेकर 7:00 बजे तक दो मिनट तक सायरन बजेगा। इसके बाद 7:00 बजे से 7:10 बजे तक पूरे इलाके में ब्लैकआउट किया जाएगा। बिहार के छह जिलों में भी यह ड्रिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘सिंदूर से तंदूर तक..’ Operation Sindoor पर सिंगर अदनान सामी का आया रिएक्शन
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
4 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
6 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
7 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
9 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
11 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
11 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines