हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Oonchi Oonchi Waadi Song: 'ओएमजी 2' का पहला गाना 'ऊंची ऊंची वादी' रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दिखे पंकज त्रिपाठी

विज्ञापन
Oonchi Oonchi Waadi Song

Oonchi Oonchi Waadi Song: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म ‘ओह माई गॉड 2’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। वहीं, अब इस फिल्म का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज कर दिया गया है।

ये गाना फैंस को पसंद आ रहा है। इसमें अक्षय कुमार भगवान भोलेनाथ के लुक में नजर आए तो वहीं पंकत्र त्रिपाठी भगवान शंकर की भक्ति में लीन दिखे। इतना ही नहीं बल्कि रिलीज होते ही ये गाना वायरल भी हो गया।

Oonchi Oonchi Waadi गाना आउट

दरअसल, अक्षय ने इस गाने के रिलीज होने की आधिकारिक जानकारी अपनी इंस्टा स्टोरी पर दी थी। वहीं, अब फिल्म का पहला गाना ‘ऊंची ऊंची वादी’ रिलीज हो चुका है। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म का पोस्टर भी पहले ही रिलीज हो चुका है, जो फैंस को बेहद पसंद आया था। फिल्म के टीजर ने भी लोगों का दिल जीत लिया और अब फिल्म का गाना भी लोगों को खूब भा रहा है।

विज्ञापन

फिल्म के टीजर पर मच चुका है बवाल

वहीं, इस चंद मिनट के गाने से सावन के महीने में ऐसा समां बांध दिया है कि हर कोई इस गाने को खूब पसंद कर रहा है। हालांकि फिल्म के टीजर के कुछ सीन्स पर बवाल मचा। टीजर पर आपत्ति के बाद सेंसर बोल्ड ने इसे रिव्यू के लिए भेजा है और तब तक के लिए रोक लगा दी है। ऐसे में अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है कि फिल्म 11 को रिलीज होगी या नहीं।

फिल्म 11 को रिलीज होगी या नहीं?

वहीं, अगर फिल्म 11 को रिलीज होगी तो इसे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर भी मिलने वाली है। क्योंकि इस दिन सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 भी सिनेमघरों में दस्तक दे रही है। इतना ही नहीं बल्कि साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर भी 10 अगस्त को रिलीज हो रही है। अब फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola