Vishal Bhardwaj on Nana Patekar: बॉलीवुड की नई फिल्म O Romeo का ट्रेलर लॉन्च काफी सुर्खियों में रहा. दरअसल, लॉन्च के दौरान सीनियर एक्टर नाना पाटेकर गुस्से में आकर इवेंट छोड़कर चले गए. इस पर डायरेक्टर विशाल भरद्वाज ने हल्के फुल्के अंदाज में इस बात की सफाई दी. विशाल ने नाना को बदमाश बच्चे कहकर बुलाया.
यह भी पढ़ें: ‘साथ ना दे सके…’, पवन सिंह ने भरी महफिल में महिमा सिंह को कहा ‘जान’, तो पत्नी का छलका दर्द! | Bhojpuri Talk
विशाल भारद्वाज ने क्या कहा?
जब ट्रेलर लॉन्च हुआ और रिपोर्टर्स ने नाना पाटेकर के जाने पर सवाल पूंछे. इस पर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि, “नाना यहां से चले गए हैं, लेकिन उनके लिए बोलना चाहिए. नाना जो हैं, उनके अंदर एक स्कूल का बदमाश बच्चा होता है. जैसे क्लास में वह बच्चा जो सबका मजाक उड़ाता है, सबको बुली करता है, लेकिन सबसे ज्यादा एंटरटेन करता है और सब उसके साथ रहना चाहते हैं. नाना के अंदर भी वही बात है.”
यह भी पढ़ें: 3 सीजन, 2 फ्लॉप 1 हिट, सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ के ओटीटी वर्जन पर लगा ताला, 5 प्वॉइंट्स में समझें क्यों? | Explainer
विशाल ने नाना की नाराजगी को उनकी पर्सनालिटी का हिस्सा बताया. बोले कि ‘यही अदा नाना को खास और अलग बनाती है. नाना पाटेकर का गुस्सा उनका सिग्नेचर स्टाइल है और इससे किसी को बुरा नहीं लगा.’
नाना पाटेकर क्यों हुए थे नाराज?
सीनियर एक्टर नाना पाटेकर इवेंट पर बिल्कुल अपने समय पर पहुंचे थे. वे हमेशा टाइम पर आने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन लीड एक्टर्स शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी को आने में काफी देरी हो गई. लगभग एक घंटे या उससे ज्यादा इंतजार के बाद नाना पाटेकर नाराज हो गए. उन्होंने अपनी घड़ी देखी और कहा, “एक घंटा मुझे वेट करवाया, मैं जा रहा हूं.” फिर वे इवेंट से उठकर चले गए.
O Romeo फिल्म का ट्रेलर लॉन्च
O Romeo एक्शन से भरी फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं. यह फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, जिसमें ढ़ेर सारा ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा. नाना पाटेकर की नाराजगी पर इवेंट में थोड़ा ड्रामा हुआ, लेकिय डायरेक्टर विशाल भरद्वाज ने इसे प्यार से हैंडल कर लिया.
यह भी पढ़ें: O Romeo से पहले भी शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने दी ये 3 फिल्में, 2 हिट तो 1 रही फ्लॉप
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
9 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
12 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
15 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
17 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
19 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines