Pakistani Artist Can Work In India: हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच दोस्ती और दुश्मनी का सिलसिला काफी पुराना है। हालांकि दुश्मनी ज्यादा हावी रही है। लेकिन इन सबके बीच भी पाकिस्तानी सितारे भारत में आकर काम करते थे और हिंदुस्तानी पाकिस्तान भी चले जाते थे। लेकिन साल 2016 में उरी हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन लगा दिया गया था। इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट में एक सिनेवर्कर की पाकिस्तानी आर्टिस्टों पर बैन लगाने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी, जिसपर कल (मंगलवार) सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जो फैसला सुनाया गया, उससे हर कोई हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: पहले दिन ही Leo के सामने Ganapath ने तोड़ा दम, Fukrey 3 की हालत भी हुई पस्त
साल 2016 में लगा था बैन
बॉलीवुड में पाकिस्तानी सितारे जैसे माहिरा खान और फवाद खान जैसे सेलेब्स को खूब प्यार मिला है। लेकिन साल 2016 में पड़ोसी मुल्क के सितारों को भारत में काम करने से बैन लगा दिया गया था, जो कि अब हटा दिया गया है। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने वह याचिका खारिज कर दी जिसमें पाकिस्तानी सितारों के साथ काम करने वाले भारतीयों, कंपनियों और ग्रुप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। दरअसल याचिकाकर्ता, जो एक सिनेवर्कर है, उसने पाकिस्तानी कलाकारों को वीजा देने से रोकने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से संपर्क किया था। हालांकि कोर्ट ने सद्भाव और शांति के महत्व को लेकर याचिका रद्द कर दी है।
खारिज हुई अपील
बॉम्बे हाईकोर्ट में इस याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति सुनील बी शुक्रे और न्यायमूर्ति फिरदोश पी पूनीवाला ने की। याचिका को खारिज करते हुए दोनों जजों ने कहा कि याचिका में योग्यता नहीं है और उन्होंने पाया कि भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सकारात्मक कदम उठाया है।
दोबारा नजर आ सकते हैं पाकिस्तानी सितारे
ऐसे में अब यह कहा जा सकता है कि माहिरा खान और फवाद खान जैसे सितारे भारत में एकबार फिर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
16 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
17 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines