Nora Fatehi DeepFake Video Viral: पिछले साल नवंबर में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया था। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स जैसे आलिया भट्ट, काजोल, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा को डीपफेक वीडियो का शिकार होना पड़ा था। इस बीच एक्ट्रेस नोरा फतेही को लेकर भी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर नोरा फतेही एक डीपफेक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए हैरानी जताई है।
एक्ट्रेस ने शेयर किया स्क्रीनशॉट
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर इस डीपफेक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया है कि उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जोकि असल में फेक है। वायरल हो रही इस वीडियो में नोरा एक कंपनी का ऐड करते हुए दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने उस ऐड का स्क्रीनशॉट लेने के बाद उसे शेयर किया है और उसपर फेक लिखा है।
असली और नकली पहचानना मुश्किल
पोस्ट को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने लिखा, ‘शॉक्ड ये मैं नहीं हूं।’ आपको बता दें कि एक्ट्रेस की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में असली और नकली की पहचान करना काफी मुश्किल है। इस डीपफेक वीडियो में एक्ट्रेस की शक्ल से लेकर बॉडी और आवाज तक सबकुछ सेम दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाएगा।
https://twitter.com/sumit9539/status/1748679434549203433?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1748679434549203433%7Ctwgr%5E9e133f15bfe5712e35a9a1922ff9d2fff7e5696b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Ftrending%2Frashmika-mandanna-deepfake-video-case-accused-case-arrest-by-delhi-police-hindi-news%2F545536%2F
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
गौरतलब है कि इससे पहले एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से ही यह सिलसिला चालू हो गया। हालांकि रश्मिका का डीपफेक वीडियो बनाने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की यूनिट IFFSO ने आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में ब्रिटिश इन्फ्लुएंसर जारा पटेल की बॉडी का इस्तेमाल किया गया था, जबकि फेस रश्मिका मंदाना का लगाया गया था।
यह भी पढ़ें : ‘अमीर छपरी की तरह दिख रही है…’ वायरल Video पर क्यों ट्रोल हुईं Nora Fatehi?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines