Nora Fatehi Accident: मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को लेकर बड़ी खबर आ रही है. नोरा की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे के बाद एक्ट्रेस को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नोरा का सीटी स्कैन किया. आइए जानते हैं कि नोरा को लेकर डॉक्टरों ने क्या कहा है?
नोरा को आई मामूली चोटें
एक्सीडेंट के तुरंत बाद नोरा को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक्ट्रेस की जांच की. साथ ही उनका सीटी स्कैन भी किया. इस हादसे में नोरा को मामूली चोटें आई हैं. डॉक्टरों ने बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है और अभिनेत्री ठीक हैं. एक बार को नोरा के फैंस ये खबर सुनने के बाद टेंशन में आ गए थे, लेकिन घबराने की बात नहीं है.
शराबी ड्राइवर ने मारी टक्कर
फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि नोरा की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है कि नोरा फतेही सनबर्न फेस्टिवल में डेविड गुएटा के साथ अपने शेड्यूल इवेंट में जा रही थी. इसी दौरान एक शराबी ड्राइवर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी.
शेड्यूल इवेंट में जा रही थीं नोरा
इस टक्कर के बाद नोरा की कार को नुकसान पहुंचा है और एक्ट्रेस को भी मामूली चोटें आई हैं. एक सूत्र ने बताया कि नोरा फतेही सनबर्न फेस्टिवल में डेविड गुएटा के साथ अपने शेड्यूल इवेंट में जा रही थीं, तभी एक शराबी ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी. उनकी टीम तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गई.
आराम की सलाह
अस्पताल में डॉक्टरों ने नोरा का सीटी स्कैन किया और बताया कि एक्ट्रेस को मामूली चोट आई है. हालांकि, डॉक्टरों ने नोरा को आराम की सलाह दी है, लेकिन फिर भी नोरा ने इवेंट में शामिल होने का फैसला किया. आज रात सनबर्न 2025 में अपने शेड्यूल इवेंट में नोरा शामिल होंगी.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar ने ओटीटी पर तोड़ा रिकॉर्ड, करोड़ों में हुई डील, पुष्पा 2 को भी दे दी पटखनी
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines