Nora Fatehi Health Update: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. बीते शनिवार हुए इस हादसे में एक्ट्रेस को मामूली चोट भी आईं. इस खबर से नोरा फतेही के फैंस की भी टेंशन बढ़ गई. इसी बीच अब नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी वीडियो शेयर कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है. एक्ट्रेस ने इस वीडियो में हादसे की सारी डिटेल्स शेयर करते हुए उस भयानक मंजर के बारे में डिटेल में बताया. साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो इस हादसे के बाद सहमी हुई हैं. चलिए जानते हैं नोरा फतेही ने अपनी हेल्थ अपडेट्स देते हुए और क्या कुछ कहा?
एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
नोरा ने हेल्थ अपडेट देते हुए वीडियो में बताया, ‘हैलो दोस्तों मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं. हां आज सुबह मेरा एक गंभीर एक्सीडेंट हुआ. नशे में गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति ने मेरी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैं गाड़ी में इधर-उधर उछल गई. मेरा सिर खिड़की में टकरा गया. मैं जिंदा हूं और ठीक हूं. कुछ मामूली चोटें आई हैं, लेकिन मैं आभारी हूं कि मैं बाल-बाल बच गई. ये बहुत बुरा हो सकता था. मैं कहना चाहती हूं कि शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल भी नहीं चलानी चाहिए और मुझे तो शराब से नफरत है.’
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi की कार का तगड़ा एक्सीडेंट, एक्ट्रेस का हुआ CT स्कैन, क्या बोले डॉक्टर?
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल नोरा फतेही के साथ बीते शनिवार को हादसा तब हुआ जब एक शराबी ड्राइवर ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. एक्सीडेंट में डैमेज हुई गाड़ी की फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई, जिससे साफ दिख रहा है कि टक्कर कितनी जोरदार होगी. जब एक्सीडेंट हुआ तब एक्ट्रेस वो मुंबई में आयोजित डेविड गेटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस देने जा रही थीं. इस एक्सीडेंट के बाद भी एक्ट्रेस ने स्टेज पर डेविड गेटा के साथ परफॉर्म किया.
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi संग दिखा मिस्ट्रीमैन? इंटरनेट पर वायरल हुई फोटोज, तो शुरू हुई चर्चा
एक्सीडेंट के बाद भी किया कॉन्सर्ट
नोरा फतेही का जज्बा देखकर फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. एक्सीडेंट के बाद भी उन्होंने साबित किया कि किसी भी हालत में काम नहीं रुकना चाहिए. उन्होंने डेविड गेटा के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी और ऑडियंस को पता भी नहीं चलते दिया कि उनके साथ क्या हुआ. वहीं मुंबई पुलिस ने भी बताया है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने के संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच भी शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines