Actress Noor Malabika Das Commit Suicide: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल नूर मालबिका दास का निधन हो गया है। इस खबर के आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस नूर ने कथित तौर पर सुसाइड किया है। उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। वहीं पुलिस को उनकी डेड बॉडी 6 जून को उनके लोखंडवाला वाले घर से सड़ी-गली अवस्था में मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूर मालबिका की मौत का पता तब लगा जब उनके घर से बुरी बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिस पर ओशिवारा पुलिस ने आकर तहकीकात की। इस दौरान फ्लैट से एक्ट्रेस की डिकंपोज्ड बॉडी मिली।
पुलिस को फ्लैट से मिली ये चीजें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस नूर मालबिका दास ने अपने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड किया है। हालांकि उनकी मौत के पीछे वजह क्या थी? इसका पता पुलिस नहीं लगा सकी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस के घर से तलाशी के दौरान कुछ दवाइयां और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसके अलावा पुलिस के हाथ एक डायरी भी लगी है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।
परिवार ने एक्ट्रेस का शव लेने से किया मना
उधर, एक्ट्रेस नूर मालबिका दास की बॉडी मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान पुलिस ने एक्ट्रेस के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य बॉडी लेने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने ममदानी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट एनजीओ की हेल्प के जरिए नूर मालबिका दास का अंतिम संस्कार कर दिया।
इन वेब सीरीज का रह चुकीं हिस्सा
बता दें कि एक्ट्रेस नूर मालबिका दास बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में दिख चुकी हैं। इसके अलावा वो ‘तीखी चटनी’, ‘बैकरोड हलचल’, ‘चरम सुख’, ‘देखी अनदेखी’ और ‘सिसकियां’ जैसी सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई पुलिस की कस्टडी में टाइगर श्रॉफ के हमलावर, ट्रांजिट वारंट मंजूर
5 hrs agoकौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
8 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
11 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
12 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
14 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines